Indias Got Talent 8 Grand Finale Mumbai Magician Javed Khan Wins The Show | India’s Got Talent 8 grand finale : मुंबई के जावेद खान ने अपनी जादूगरी के दम पर जीत ली शो की ट्रॉफी

India's Got Talent 8 grand finale :  मुंबई के जावेद खान ने अपनी जादूगरी के दम पर जीत ली शो की ट्रॉफी



कलर्स पर लगभग ढाई महीने तक चले पॉपुलर रियलिटी शो इंडियाज गॉट टैलंट के फिनाले में आज रात विजेता को घोषित किया गया. पॉपुलर शो इंडियाज गॉट टैलंट के आठवें सीजन का विनर मुंबई के जादूगर जावेद खान को चुना गया. जावेद ने अपने जबरदस्त ट्रिक्स से ना सिर्फ जजेस बल्कि दर्शकों का दिल भी जीत लिया था. प्राइज के रूप में जावेद को 25 लाख रुपये और एक मारूति एर्टिगा कार दिया गया.

एक समय में जावेद और 100 लाइव एक्सपिरियंस बैंड के बीच टाई हो गया था. लेकिन जनता से मिले वोट्स की वजह से जावेद ने सभी को पछाड़ते हुए ट्रॉफी हासिल कर लिया. आपको बता दें कि शो को किरण खेर, करण जौहर और मलाइका अरोड़ा जज कर रही थीं.

आपको बता दें कि इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी फर्म में काम करने वाले जावेद सगाई टूटने के बाद से डिप्रेशन में चले गए थे. उनके माता पिता ने भी तब उनसे बातचीत बन्द कर दी थी. लेकिन जावेद ने India’s Got Talent 8 में हिस्सा लेने का फैसला लिया और फिर जैसे उनकी जिंदगी ही बदल गई. जावेद खान, अल्तमस खान, राहुल सिंह और मुकेश सिंह, क्रैजी हॉपर्स और 100 लाइव एक्सपिरियंस बैंड फाइनल 5 में पहुंचने वाले कंटेस्टेंट थे.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here