The Kapil Sharma Show In New Promo Ranveer Singh Sara Ali Khan Rohit Shetty Laugh Out Loud On Kapil And Kiku Shardas Joke | The Kapil Sharma Show : नए प्रोमो में कीकू शारदा ने कपिल का उड़ाया मजाक

The Kapil Sharma Show : नए प्रोमो में कीकू शारदा ने कपिल का उड़ाया मजाक



कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के फैंस लम्बे वक्त से उनके टीवी पर वापसी का इंतजार कर रहे हैं. हमने आपको बताया था कि सोनी टीवी पर कपिल अपने पॉपुलर कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ के नए सीजन के साथ एक बार फिर आपको सभी दुख दर्द और तनाव को दूर करते हुए हंसाने और गुदगुदाने आने वाले हैं. उनके फैंस अब बस उनके शो के टेलीकास्ट होने का इंतजार कर रहे हैं. वहीं हम कपिल के फैंस के लिए एक बड़ी खबर लेकर आये हैं. कपिल ने आज से अपने नए शो की शूटिंग शुरू कर दी है.

हाल ही में शो का पहला प्रोमो जारी किया था. इस वीडियो में सलमान खान, सलीम खान, सोहैल खान, अरबाज खान के साथ उनके पिता सलीम खान भी नजर आ रहे हैं. वहीं खान परिवार के साथ फिल्म ‘सिम्बा’ की स्टारकास्ट भी कपिल के शो के सेट पर नजर आ रही है. रणवीर सिंह, सारा अली खान और रोहित शेट्टी भी कपिल के शो के सेट पर नजर आएंगे. ये सभी स्टार्स कपिल के जोक पर ठहाके मारकर हंसने पर मजबूर हो जाएंगे जिसकी झलक आप नीचे देख सकते हैं.


कपिल एक साल से कहां गायब थे?

वहीं शो के दूसरे प्रोमो में कपिल के पुराने साथी कीकू शारदा रणवीर सिंह और सारा अली खान को हंसाते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं कीकू कपिल के एक साल से गायब रहने की वजह भी बताते नजर आए थे. आप भी देखिए ये प्रोमो.

शो का अब तीसरा प्रोमो आउट हुआ है. इस प्रोमो में कीकू शारदा एक बार फिर कपिल शर्मा का मजाक उड़ा रहे हैं. आप भी देखिये ये वीडियो.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here