तार्रीभरदा. संकुल केन्द्र फागुनदाह के शिक्षक व बच्चे।
तार्रीभरदा| शासकीय प्राथमिक शाला छोटापारा कपरमेटा में संकुल केन्द्र फागुनदाह के शिक्षकों सहित बच्चों ने शैक्षिक गतिविधियों का अवलोकन किया। संकुल समन्वयक संजय वाड़देय व अजय कुमार वर्मा नेतृत्व में शिक्षकों व बच्चों ने शाला परिसर में गणितीय आकृतियों से बनी गार्डनिंग,फौव्वारा, विभिन्न किस्मों फूल के पौधे, किचन गार्डन, कम्प्यूटर कक्ष एवं स्मार्ट क्लास देखा। सहायक शिक्षक षडप्रकाश किरण कटेन्द्र ने स्मार्ट क्लास में बच्चों को एलईडी के माध्यम से विषय अध्ययन के तरीका को बताया। इस दाैरान प्रधान पाठक आरआर गंजीर, सहायक शिक्षक केवल राम मंडावी मौजूद थे।
Source link


