आधी रात को नारायण त्रिपाठी बोले- इस्तीफा नहीं दिया

मध्यप्रदेश में सियासी भूचाल

कांग्रेस विधायक हरदीप सिंह डंग ने दिया इस्तीफा

विधानसभा अध्यक्ष बोले- प्रत्यक्ष त्यागपत्र नहीं मिला अब तक

भोपाल। मध्यप्रदेश के सियासी संग्राम का दूसरा एपिसोड गुरुवार रात परवान चढ़ा। कांग्रेस MLA हरदीप सिंह डंग के इस्तीफे के बाद bjp विधायक नारायण त्रिपाठी के इस्तीफे की खबर आई। रात 12 बजे सीएम हाउस से बाहर निकले Narayan Tripathi ने कहा कि उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया है।

सीएम हाउस जाते बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी

नारायण त्रिपाठी ने मीडिया से कहा कि वे सर्वधर्म समभाव और वसुधैव कुटुंबकम में विश्वास रखते हैं। इस्तीफे के सवाल को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि वे जहां थे वहीं हैं। यानी बीजेपी में हैं।
इससे पहले त्रिपाठी विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति से मिलने गए थे। वहां से वे पर्यटन मंत्री सुरेंद्र सिंह हनी बघेल के साथ मुख्यमंत्री कमलनाथ से मिलने सीएम हाउस पहुंचे थे। इसके साथ ही उनके इस्तीफे की खबर चल पड़ी थी।
इधर विधानसभा अध्यक्ष speaker Narmda prasad Prajapati ने कहा कि Hardeep singh Dang का इस्तीफा उन्हें नहीं मिला है। जब वे प्रत्यक्ष उपस्थित होकर त्यागपत्र Resignation देंगे तब उस पर विचार करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here