Chhattisgarh News In Hindi : Ambikapur Jail Suicide: Chhattisgarh Man Dead in Suicide at Ambikapur Central Jail | सेंट्रल जेल के अस्पताल में उम्रकैद की सजा पाए बंदी ने फंदा लगाकर दी जान, दो प्रहरी सस्पेंड

  • बारिश के चलते लाइट चली जाने के बाद देर रात कंबल फाड़कर उससे खिड़की में लगाया फंदा 
  • बलरामपुर में हुए दोहरे हत्याकांड में मिली थी सजा, वहीं एक अन्य कैदी की इलाज के दौरान मौत

Dainik Bhaskar

Mar 06, 2020, 01:20 PM IST

अंबिकापुर. छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर सेंट्रल जेल में उम्रकैद की सजा पाए कैदी ने गुरुवार देर रात आत्महत्या कर ली। उसका शव जेल के ही अस्पताल की खिड़की से कंबल के टुकड़े के सहारे शुक्रवार सुबह लटका हुआ मिला। कैदी को बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस मामले में जेल प्रशासन ने दो प्रहरियों को निलंबित कर दिया है। वहीं एक अन्य कैदी ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 

जानकारी के मुताबिक बलरामपुर निवासी रामनारायण साहू (24) को दोहरे हत्याकांड मामले में वर्ष 2017 में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। बीमारी के चलते उसे जेल के ही अस्पताल में भर्ती किया गया था। गुरुवार को मौसम खराब होने के कारण अचानक रात को लाइट चली गई। इसी दौरान कैदी रामनारायण साहू ने कंबल फाड़कर उसका फंदा बनाया और खिड़की में फंसाकर लटक गया। 

सुबह होने पर जब शव लटका देखा तो इसकी जानकारी हुई। इसके बाद जेल प्रशासन को सूचना दी गई। वहीं एक अन्य कैदी की भी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह गंभीर रूप से बीमार था। इसके बाद जेल प्रशासन ने मुख्य प्रहरी विजय बहादुर सिंह और प्रहरी गडराज कंवर को निलंबित कर दिया है। कुछ दिन पहले जेल में कैदियों की मौत को लेकर विधानसभा में भी हंगामा हो चुका है। 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here