- जिले में 8 दिन में कोई बड़ी वारदात नहीं हुई। लूट व डकैती जैसे जघन्य अपराध तो जीरो हो गए
- लाॅक डाउन के बाद प्राइवेट वाहनों पर भी रोक है। इसके चलते एक्सीडेंट की घटनाएं नहीं हो रही
दैनिक भास्कर
Apr 02, 2020, 08:05 AM IST
बिलासपुर. कोरोना वायरस का खौफ हर जगह है। देशभर में लॉकडाउन है। इसके कारण अपराधों का भी लॉकडाउन हो गया है। जिले में अपराध अन्य दिनों की तुलना में 75त्न कम हो गए है। पिछले 9 दिन में 24मार्च से 01 अप्रैल तक जिले के 17 पुलिस थानों में केवल 39 मामले दर्ज हुए हैं। यानी की एक थाने में अौसतन एक दिन में 5 से कम मामला। एक्सीडेंट थाने अौर महिला थानों में तो एक भी मामला दर्ज नहीं हुआ।
मर्डर, लूट-डकैती जैसे अपराध भी जीरो
जिले में 8 दिन में कोई बड़ी वारदात नहीं हुई। लूट व डकैती जैसे जघन्य अपराध तो जीरो हो गए। लाॅक डाउन के बाद प्राइवेट वाहनों पर भी रोक है। इसके चलते एक्सीडेंट की घटनाएं नहीं हो रही। बिलासपुर में 15 दिन पहले तखतपुर में महिला की हत्या हुई थी। 8 दिन में कोई बड़ी वारदात नहीं हुई। हिर्री व तोरवा में एक भी अपराध नहीं लाॅकडाउन के दौरान हिर्री व तोरवा क्षेत्र में एक भी अपराधिक घटनाएं नहीं हुई है। सबसे अधिक 11 घटनाएं रतनपुर थाना क्षेत्र में हुई।

188 के अधिक केस सरकंडा में
बंद के दौरान 188 के तहत सरकंडा में सबसे अधिक कार्रवाई की गई। 24 अप्रैल से अब तक 13 केस दर्ज किए गए। इसी तरह सिरगिट्टी थाने में 11 कार्रवाई हुई।
लाॅक डाउन के चलते थानों में दर्ज हुए अधिकतर मामले सामान्य अपराधों के हैं। अपराधों में कमी अाई है। जो थाने अाता है उसकी एफअाईअार दर्ज के निर्देश दिए हैं। -प्रशांत अग्रवाल,एसपी बिलासपुर।
Source link


