तबलीगी जमात 150 देशों में सक्रिय, लेकिन सऊदी अरब-ईरान में पूरी तरह बैन क्यों? – Tablighi jamaat actively involved 150 country saudi arab iran ban islam muslim tpt

  • सऊदी अरब में सलफी मसलक की बहुलता
  • ईरान में शिया तो तबलीगी जमात देवबंदी

तबलीगी जमात से जुड़े हुए लोग दुनिया भर में फैले हुए हैं और कोरोना संक्रमण के चलते एक बार फिर सुर्खियों में हैं. दिल्ली के निजामुद्दीन में स्थित तबलीगी जमात के मरकज से दुनिया के 150 देशों से ज्यादा जमातें इस्लाम के प्रचार-प्रसार के लिए जाती हैं. इतना ही नहीं दुनिया के तमाम देशों से तलबीली जमात के लोग भारत में भी आते हैं. सऊदी अरब जहां से इस्लाम की शुरुआत हुई, वहीं पर तबलीगी जमात पूरी तरह बैन है. इसके अलावा ईरान में भी इन्हें इस्लाम के प्रचार-प्रसार करने की इजाजत नहीं है.

बता दें कि मौलाना इलियास कांधलवी ने 1927 में तबलीगी जमात का गठन किया था. ये देवबंदी विचारधारा से प्रेरित और मुसलमानों में हनफी संप्रदाय के मानने वाले हैं. इलियास कांधलवी पहली जमात दिल्ली से सटे हरियाणा के मेवात के मुस्लिम समुदाय लोगों को इस्लाम की मजहबी शिक्षा देने के लिए ले गए थे. इसके बाद से तबलीगी जमात का काम दुनिया के तमाम देशों में काफी फल-फूल रहा है, लेकिन सऊदी अरब और ईरान में तबलीगी जमात अपनी जगह नहीं बना पाई है.

सऊदी अरब में सलफी मसलक (संप्रदाय) के मानने वाले लोग ज्यादा हैं. वहां की मस्जिदों के इमाम भी ज्यादातर सलफी मसलक के हैं. वहीं, तबलीगी जमात के लोग हनफी मसलक के हैं. ऐसे में इस्लाम के अंदर धार्मिक और वैचारिक मतभेद होने के चलते एक तरह से सऊदी अरब में तबलीगी जमात पर बैन है, क्योंकि सलफी मसलक में इस्लाम के प्रचार-प्रसार की इस तरह से कोई पद्यति नहीं है.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

इसके अलावा सऊदी अरब में मस्जिदों की सारी जिम्मेदारियां सरकार के पास हैं. वहां पर मस्जिदों में किसी को ठहरने की इजाजत नहीं है और न ही किसी तरह की कोई धार्मिक भीड़ इकट्ठा करने की है. जबकि, तबलीगी जमात के लोग मस्जिदों में जाकर ठहरते हैं और लोगों के बीच प्रचार-प्रचार करते हैं. इसी के चलते सऊदी अरब की हुकूमत ने तबलीगी जमात को अपने देश में बैन कर रखा है. इसके अलावा अरब का एक ये भी तर्क है कि यहां से ही इस्लाम पूरी दुनिया में फैला है, ऐसे में कोई हमें क्या इस्लाम बताएगा.

सऊदी अरब ने तबलीगी जमात के अलावा भी दूसरे मुस्लिम समुदायों की क्रियाकलाप को भी बैन कर रखा है. सार्वजनिक रूप से न तो किसी को अपने धार्मिक कार्य करने की इजाजत है और न ही किसी तरह के कोई चंदा इकट्ठा करने की. हाल ही में सऊदी अरब ने तबलीगी जमात को प्रतिबंधित करने के लिए बकायदा लेटर भी जारी किया है, जो aajtak.in के पास मौजूद है.

whatsapp-image-2020-04-02-at-10_040220125450.jpegसऊदी अरब द्वारा तबलीगी जमात के बैन का पत्र

सऊदी अरब की तरह ईरान में भी तबलीगी जमात की एंट्री नहीं है. सऊदी अरब में जहां सलफी संप्रदाय की बहुलता है तो वहीं ईरान शिया संप्रदाय बहुल है और सत्ता पर भी उनका कब्जा है. तबलीगी जमात और शिया संप्रदाय के बीच काफी वैचारिक मतभेद हैं. शिया संप्रदाय के धार्मिक क्रियाकलापों को तबलीगी जमात इस्लाम के खिलाफ बताता है. ऐसे ही तबलीगी जमात के कामकाज को भी शिया समुदाय के लोग सही नहीं मानते हैं. इसी के चलते ईरान में तबलीगी जमात की एंट्री पर प्रतिबंध है. इतना ही नहीं ईरान में तबलीगी जमात के चोरी-छिपे काम करने पर भी रोक है.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

दरअसल दिल्ली में निजामुद्दीन स्थित तबलीगी जमात के मरकज और पाकिस्तान में लाहौर के पास रायविंड के तबलीगी जमात के मरकज से दुनिया के करीब 150 से ज्यादा देशों के लिए तमाम जमातें निकलती हैं. 40 दिन और चार महीने के लिए निकलने वाली जमातें ही विदेशों को जाती हैं. हालांकि, कुछ जमातें जो चंद दिनों के लिए निकलती हैं, उन्हें स्थानीय स्तर से ही तय किया जाता है. इस अवधि के समाप्त होने के बाद ही वे अपने घरों को लौटते हैं और रोजाना के कामों में लगते हैं.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here