Tuesday, July 1, 2025
HomeUncategorizedhow to keep nose in shape: नोज शेपिंग के लिए जरूरी नहीं...

how to keep nose in shape: नोज शेपिंग के लिए जरूरी नहीं सर्जरी, इन सात तरीकों से पाएं तीखी और पतली नाक – exercises to keep your nose in shape

Tripti Sharma | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

जब-जब बात परफेक्ट चेहरे की आती है तो ऐसा माना जाता है कि लंबे बाल, बड़ी आंखें, डार्क पिंक लिप्स और तीखी और पतली नाक होना बेहद जरुरी है। अक्सर आपने देखा और सुना भी होगा कि लोग पतली और सुन्दर नाक पाने के लिए लाखों-लाखों खर्च करने से भी पीछे नहीं हटते। इतना ही नहीं कुछ लोग नाक को शेप में लाने के लिए घंटों-घंटों मेकअप तक करते हैं। लेकिन जरूरी नहीं कि हर बार सर्जरी और हेवी मेकअप हमारे काम आए। कभी-कभार गलत सर्जरी की वजह से चेहरा सुंदर दिखने की बजाए एकदम भद्दा हो जाता है। अगर आपके मन में भी ऐसे तमाम सवाल हैं तो फिकर नॉट, आज हम आपको बताएंगे कुछ एक्सरसाइज जिनको करने से न केवल आपकी नाक शेप में आएगी बल्कि उसके आस-पास की चर्बी भी दूर हो जाएगी।

नाक को शेप में लाने के लिए करें ये एक्सरसाइज

नोज शेपिंग



अगर आप भी अपनी नोज की शेप को देखकर हर बार सड़ा सा मुंह बना लेती हैं तो ये एक्सरसाइज केवल लिए हैं। अगर आप नियमित रूप से नोज शेपिंग की एक्सरसाइज करेंगी, तो यकीनन नोज को शेप में आने की संभावना बढ़ जाएगी। इसके लिए करना आपको इतना है कि आप अपनी तर्जनी अंगुली (अंगूठे के बाद वाली पहली अंगुली) से नाक को थोड़ा-सा दबाएं और धीरे-धीरे सांस लें। नाक के किनारों के आस-पास दबाव बनाए रखें। लेकिन ध्यान रखें ऐसा करते वक्त आप ज्यादा बल का प्रयोग न करें। इस व्यायाम को एक दिन में 10 बार दोहराएं।

नोज शॉर्टनिंग



नोज शॉर्टनिंग काफी सरल है, जिसे आप किसी भी समय कहीं पर भी और कैसी भी स्थिति में कर सकते हैं। इससे न सिर्फ आपकी नाक आकार में आएगी, बल्कि कार्टिलेज (नरम और मुलायम टिशू) में भी गिरावट होगी। इसके लिए आप अपनी तर्जनी अंगुली को अपनी नाक पर रखें और नाक पर धीरे-धीरे करके दबाव बनाएं। अब नाक से अपनी अंगुली पर दबाव डालने की कोशिश करें। इस व्यायाम की सबसे अच्छी बात ये है आप इसे दिन में जितनी बार चाहें उतनी बार कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: चाहिए ऐक्ट्रेस जैसी फ्लॉलेस स्किन तो कंसीलर का करें इस्तेमाल, जानें इसे लगाने का सही तरीका

नाक सीधी करने के लिए



हम में से ज्यादातर लोग अपनी नाक के तिरछे होने से परेशान है। ऐसे लोगों के लिए ये तरीका सबसे नायाब है। एक मुस्कान के साथ किया जाने वाला ये व्यायाम बैठे-बैठे आपकी नाक को सीधा करने में आपकी मदद करेगा। इसके लिए आप मुस्कुराएं और फिर अंगुली की मदद से अपनी नाक को नीचे से ऊपर की ओर धकेलें। यह आपकी नाक के किनारों पर मांसपेशियों का निर्माण करने में मदद करेगा। जल्द परिणाम पाने के लिए इस प्रक्रिया को दिन में 20 से 30 बार दोहराएं।

सांसों के लिए एक्सरसाइज



नाक को शेप में लाने के लिए हमारी सांस प्रक्रिया सम्बन्धी एक्सरसाइज भी बहुत जरूरी है। यह न सिर्फ आपके शरीर के लिए फायदेमंद है, बल्कि यह आपकी नाक को भी बेहतर आकार देने में आपकी मदद करेगी। इसके लिए आप एक कोना पकड़ के आराम से बैठ जाएं। अब एक मध्यमा अंगुली से नाक के एक तरफ के हिस्से को दबाएं और नाक की दूसरी तरफ से सांस लेकर चार सेकंड तक सांस न छोड़ें। अब दूसरी अंगुली से नाक का दूसरा हिस्सा दबाते हुए पहले दबाई हुए नाक के हिस्से से सांस छोड़ें। ऐसा कम से कम दिन में 10 बार करें।

ये भी पढ़ें: गर्दन का कालापन दूर करेंगे ये 2 घरेलू मास्क, जानें बनाने का तरीका

लचीलापन लाने के लिए



नाक को आकार देने से ज्यादा मांसपेशियों में लचीलापन लाने के लिए ये एक्सरसाइज फायदेमंद है। इसके लिए आप अपने चेहरे को स्थिर रखते हुए अपनी नाक को हिलाएं-डुलाएं। ऐसा आप दिन में एक दो बार कर सकते हैं।

नाक की मालिश



नाक की लगातार मालिश भी नोज शेप में हमारी मदद करती है। इसके लिए आपको अपनी नाक के हर हिस्से की मालिश करनी होगी। सबसे पहले नाक के ऊपरी हिस्से की मालिश करें, फिर किनारे के हिस्सों पर मालिश करें। मालिश करते समय अपनी अंगुलियों को गोलाकार गति में चलाएं। ऐसा इन में एक-दो बार करें।

CTM नहीं छोड़ती हैं रेखा

  • CTM नहीं छोड़ती हैं रेखा

    रेखा की खूबसूरती देखकर लगता है कि पता नहीं ये अपनी देखभाल के लिए क्या-क्या करती होंगी और कितने ब्यूटी प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करती होंगी। लेकिना ऐसा बिल्कुल नहीं है। ये सीटीएम रेजीम यानी क्लिंजिंग, टोनिंग और मॉइश्चराइजर के रुटीन को सख्ती से फॉलो करती हैं।

  • सोने से पहले

    कभी भी बिना मेकअप उतारे रेखा बिस्तर पर नहीं जाती हैं। खुद रिलैक्स करने से पहले ये अपनी स्किन के रिलैक्सेशन का ध्यान रखती हैं। खूब पानी पीती हैं और खुद को मेंटली रिलैक्स रखती हैं। इस सबका असर इनकी फ्लॉलेस स्किन पर देखा जा सकता है।

  • अरोमा थेरपी का असर

    जब जरूरी हो तब अरोमा थेरपी की मदद लेती हैं। इससे इनकी स्किन सपल, सॉफ्ट और स्मूद बनी रहती है। ये अपनी स्किन पर असेंशियल ऑइल्स का उपयोग करती हैं। इससे इनकी त्वचा में ऑइल प्रॉडक्शन का बैलंस रहता है। इनकी स्किन कंडीशन स्किन टाइप है, वैसे असेंशियल ऑइल हर तरह की स्किन के लिए बेहतर होते हैं।

  • रेखा की रेशमी जुल्फों का राज

    अपने बालों की प्राकृतिक खूबसूरती बनाए रखने के लिए रेखा हेअर ड्रायर, कर्लर, स्ट्रेटनर और आर्टिफिशियल हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से परहेज करती हैं। ये होममेड हेयर पैक के जरिए अपने बालों को पोषण देती हैं। इस घरेलू नुस्खे का ही असर है कि रेखा के बाल आज भी घने, मुलायम और नैचरल कर्ल को बरकरार रखे हुए हैं।

  • यह है रेखा के हेयर मास्क का नुस्खा

    अब आप जानने के लिए बेताब होंगे कि आखिर रेखा के होममेड हेयर केयर पैक बनाने के लिए क्या यूज किया जाता है। तो जान लीजिए- दही, शहद और एगवाइट मिलाकर तैयार किए गए हेयर मास्क से रेखा नियमित रूप से अपने बालों की केयर करती हैं।यह भी पढ़ें: लड़कों के गाल यूथफुल बनाते हैं ये 2 बेहद आसान योग

  • दमकती त्वचा का राज

    रेखा को देखकर लगता है कि इस रेडिऐंट ग्लो के लिए पता नहीं क्या खास करती हैं वे। लेकिन ऐसा नहीं है, हम सभी जानते हैं कि दिनभर में करीब 3 लीटर पानी पीना हमारी त्वचा को हाइड्रेट रखता है और बॉडी को टॉक्सिन्स फ्री रखता है। रेखा इस रूल को सख्ती से फॉलो करती हैं।यह भी पढ़ें:Neha Kakkar: नो एक्सर्साइज-नो मेकअप, यही है नेहा की खूबसूरती का राज


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RECENT COMMENTS

casino online slot depo 10k bonus new member slot bet 100 slot jepang
slot depo 10k slot gacor slot depo 10k slot bet 100