Raipur News In Hindi : Mother’s bones kept at home, only 10 family members gathered in the program | घर में ही रख लीं मां की अस्थियां, कार्यक्रम में परिवार के सिर्फ 10 लोग जुटे

  • जागरूक समाज, परिजन बोले- लॉकडाउन के बाद प्रयागराज में विसर्जित करेंगे मां की अस्थियां
  • परिजन बोले अस्थियां बाद में विसर्जित हो जाएंगी, अभी कोरोना संक्रमण रोकना जरूरी है

दैनिक भास्कर

Apr 02, 2020, 06:35 PM IST

कुरूद. (गणेश साहू ) देश में संभावित कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन है। लोग अपनी जिंदगी के लिए इसके संक्रमण से बचने के लिए घरो में बंद हैं। होना भी चाहिए ताकि संक्रमण की चैन को रोका जा सके। जीवन के साथ और मौत के बाद भी इसका पालन किया जा रहा है। कुरूद में साहू परिवार ने देश हित में और लॉकडाउन का पालन करने के लिए अपने परिवार की पंरपरा के मुताबिक स्वर्गवासी माताजी की अस्थियां विसर्जित नहीं की हैं। घर में ही रख ली हैं। लॉकडाउन खत्म होने के बाद अस्थियों को प्रयागराज में विसर्जित किया जाएगा।

24 मार्च को हुई थी महिला की मौत
 जानकारी के मुताबिक सुकवारो बाई की मौत लॉकडाउन होने के पहले दिन 24 मार्च को हो गई थी। 10 लोगों ने मिलकर अंतिम संस्कार किया। पुत्र उमाशंकर साहू, बहु संतोषी साहू, नातिन नेहा साहू, नाती धर्मेंद्र राजा साहू, राहुल साहू व परिवार के अन्य सदस्यों ने कम से कम लोगों के साथ अन्य रीतियों को पूरा किया। तहसील साहू समाज व्यापारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष उमाशंकर साहू ने बताया कि 25 मार्च से नवरात्र शुरू हो रहे थे। इस कारण 24 मार्च को तीजनहावन का कार्यक्रम भी कर दिया। इसके बाद 26 मार्च को अन्य सभी कार्यक्रम कर दिए। इन कार्यक्रम में कम से कम केवल परिवार के लोगों को शामिल किया। परिवार के 10 लोग ही शामिल रहे। इसके बाद अस्थियों को प्रयागराज जाकर गंगाजी में विसर्जित करना था।

घर में ही करते हैं अस्थियों की पूजा

चूंकि लॉकडाउन है इस कारण अस्थि विसर्जन कार्यक्रम को आगे बढ़ा दिया। अस्थियों को अभी घर पर ही रख लिया है। वहां रोज वंदन आरती कर रहे हैं। कोरोना वायरस संक्रमण समाप्त हो जाएगा तब अस्थियों को इलाहाबाद में ले जाकर विसर्जित करेंगे। उमाशंकर साहू का कहना है कि अस्थियां बाद में भी विसर्जित हो जाएंगी। तब घर में रहेंगी। अभी कोरोना संक्रमण रोकना जरूरी है। यह संपूर्ण समाज के लिए जरूरी है।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here