kareena kapoor vogue magazine photoshoot: lifestyle kareena kapoor shows off her bold side in a photoshoot for vogue magazine

1/7

बोल्ड ऐंड स्टाइलिश कपड़ों में बेगम करीना कपूर ने ढाया कहर

बोल्ड ऐंड स्टाइलिश कपड़ों में बेगम करीना कपूर ने ढाया कहर

करीना कपूर एक ओर तो लॉकडाउन के दौरान अपनी निजी जिंदगी की झलक फैन्स के साथ शेयर कर रही हैं तो वहीं दूसरी ओर उनके ग्लैमरस अंदाज को दिखाती तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग लगा रही हैं।

2/7

मैगजीन के लिए करीना का फोटोशूट

मैगजीन के लिए करीना का फोटोशूट

करीना के ये फोटोज लॉकडाउन से पहले किए गए फोटोशूट से लिए गए हैं। इन तस्वीरों को मैगजीन द्वारा ऑफिशल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया गया है।

3/7

तस्वीरों में दिखा ऊम्फ फैक्टर

तस्वीरों में दिखा ऊम्फ फैक्टर

तस्वीरों में करीना इंडियन से लेकर वेस्टर्न डिजाइनर ड्रेसेस में अपनी अदाओं का जलवा बिखेरती दिखीं। इन फोटोज में बेबो जो भी ड्रेसेस पहनी दिख रही हैं उन सभी में ऊम्फ फैक्टर फील किया जा सकता है।

4/7

रेड बोल्ड ब्लाउज और लहंगे में करीना

रेड बोल्ड ब्लाउज और लहंगे में करीना

एक तस्वीर में करीना कपूर लाल लहंगा पहनी दिखाई दे रही हैं। गाजरी कलर की इस आउटफिट पर ग्रीन माइक्रो फ्लोरल प्रिंट के साथ सीक्वंस वर्क किया गया था। इस वन टोन लहंगे की हाईलाइट उसका ब्लाउज रहा जिसे डीप वी नेकलाइन डिजाइन दी गई थी।

5/7

कूल ऐंड शीक लुक

कूल ऐंड शीक लुक

इस तस्वीर में करीना कूल ऐंड शीक लुक में नजर आईं। उन्होंने ऑरेंज गाउन पहना था, जिस पर ओवरऑल सीक्वंस वर्क था। इस ड्रेस में भी फ्रंट में डीप वी नेकलाइन डिजाइन था। करीना ने इसके ऊपर ब्राउन ट्रेंच कोट पहना था, जिसकी कॉलर को वन साइड अप रखते हुए उनके वन पीस ईयररिंग को हाईलाइट किया गया था।

6/7

हॉटनेस का मीटर किया हाई

हॉटनेस का मीटर किया हाई

इस तस्वीर में तो करीना ने जैसे हॉटनेस का मीटर ही हाई कर दिया। ब्लू कलर के इस बॉडीकॉन गाउन का प्लंजिंग नेकलाइन डिजाइन और उस पर से बेबो की कर्वी बॉडी बोल्डनेस और हॉटनेस का परफेक्ट कॉकटेल बनाते दिखे। गाउन का यूनिक पॉइंट उसकी शोल्डर डिजाइन थी जिस पर रफल स्टिच देते हुए पेटल्स लुक दिया गया था।

7/7

इन्होंने किया था स्टाइल

इन्होंने किया था स्टाइल

इस मैगजीन फोटोशूट के लिए करीना कपूर को फेमस सिलेब्रिटी स्टाइलिस्ट अनिता श्रॉफ अदजानिया ने स्टाइल किया था। उनका हर ड्रेस सिलेक्शन बेबो के ग्लैमरस अंदाज और अदाओं को और भी ज्यादा उभारने में कामयाब होता नजर आया। (सभी फोटोज:इंस्टाग्राम@vogueindia)


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here