50 Sexiest Asian Men List 2018 Shakti Astitva Ke Ehsaas Ki Fame Vivian Dsena Beats Shahid Kapoor And Hrithik Roshan | OMG : ऋतिक और शाहिद को पछाड़कर एशिया का दूसरा सबसे सेक्सी मैन बना यह टीवी एक्टर

OMG : ऋतिक और शाहिद को पछाड़कर एशिया का दूसरा सबसे सेक्सी मैन बना यह टीवी एक्टर



हर साल की तरह 2018 के खत्म होने के पहले इस साल के एशिया के टॉप सेक्सिएस्ट मैन की एक लिस्ट सामने आई है. इस लिस्ट में कई हैरान करने वाले नाम शामिल हैं. इस लिस्ट में जहां नंबर वन पर दक्षिण कोरियाई बैंड बीटीएस के ताइयुंग (Taehyung) हैं, जो एशिया के सबसे सेक्सी मैन घोषित किए गए हैं. लेकिन खास बात ये है कि इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर कोई बॉलीवुड सेलिब्रिटी नहीं बल्कि हिंदी टीवी सीरियल का सबसे हैंडसम चेहरा विवियन डीसेना है जिन्होंने शाहिद कपूर और ऋतिक रोशन जैसे सुपरस्टार्स को मात देते हुए ये स्थान हासिल किया है.

टीवी एक्टर विवियन डीसेना के बाद बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर, जयान मलिक, ऋतिक रोशन ने इस लिस्ट में जगह बनाई है. विवियन के अलावा टीवी की दुनिया से ‘ये रिश्ता..’ फेम मोहसिन खान और टीवी के राम के नाम से मशहूर गुरमीत ने भी एशिया के सेक्सी पुरुषों की लिस्ट में जगह बनाई है.

विवियन डीसेना को इन दिनों आप सभी टीवी शो शक्ति अस्तित्व के अहसास की शो में देख रहे होंगे. इसके पहले वो हिट शो ‘मधुबाला’ में नजर आए थे. विवियन को टीवी का सबसे हॉट स्टार भी कहा जाता है.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here