
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का इंस्टाग्राम अकाउंट आजकल चर्चा का विषय बना हुआ है. ईरानी के पोस्ट के चलते लोग उनके बारे में कुछ ज्यादा चर्चा कर रहे हैं.
स्मृति ईरानी ने एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं. इसमें उनके साथ पति जुबिन ईरानी भी हैं. तस्वीर में ईरानी ऊपर देखकर सोच रही हैं और कह रही हैं ‘हे भगवान उठा ले, मुझे नहीं मेरे वजन को उठा ले.’
इसके जवाब में जुबिन ईरानी कहते हैं- इसको भी उठा लोगे तो चलेगा.
हालांकि उनके पति जुबिन ईरानी ने इस पोस्ट पर कमेंट किया कि वह कभी नहीं चाहेंगे कि कोई उन्हें उठा. फिर मजाकिया लहजे में उन्होंने लिखा, ‘ये इतना आसान नहीं है. कोई मुझसे पूछे.’
जुबिन ईरानी ने लिखा, “जिंदगी के अपने अप्स एंड डाउन्स हैं, मैं उन्हें स्क्वाट्स कहता हूं. मैं कभी नहीं चाहूंगा कि कोई तुम्हें उठा ले, इतना आसान नहीं है. कोई मुझसे पूछे.’ उन्होंने आगे लिखा, ‘मेरे बच्चों की मां, तुम बेहतरीन हो.’ इस पर स्मृति ने उन्हें थैंक यू कहा.



