Bigg Boss 12 Sreesanth Slaps Rohit Suchanti In Bb Task Video Goes Viral | BIGG BOSS 12 : श्रीसंत ने रोहित को मारा थप्पड़, क्या घर से होंगे बाहर ?

BIGG BOSS 12 : श्रीसंत ने रोहित को मारा थप्पड़, क्या घर से होंगे बाहर ?



कलर्स के पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 12’ जैसे जैसे अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच रहा है, घर के सदस्यों के अंदर तनाव बढ़ता जा रहा है.शो के इस सीजन से ही अपने गुस्से की वजह से सुर्खियों में रहे श्रीसंत एक बार फिर एक हंगामे की वजह से खबरों में हैं. इस हफ्ते घर वालों को BB बस टास्क दिया गया था. जिसे जीतने के लिए हर सदस्य जी जान से जूता हुआ नजर आया. बिग बॉस में बधवार को आने वाले एपिसोड का प्रोमो दिखाया गया. जिसमें ये दिखाया गया है कि इस टास्क के दौरान श्रीसंत के साथ कुछ ऐसा होता है कि वो अपना आपा खो देते हैं. इस वीडियो में दिखाया गया है कि श्रीसंत गुस्से में रोहित को थप्पड़ मार देते हैं. खबरों की माने तो गए कैप्टेंसी टास्क के दौरान श्रीसंत और रोहित के बीच काफी बहस बाजी होती है और इसी बीच श्रीसंत अपना आपा खोते हुए रोहित को थप्पड़ मार देते हैं. वैसे घर का नियम ये है कि अगर कोई भी सदस्य घर के अंदर हिंसा करते हुए पाया जाता है तो उसे घर से निष्काषित कर दिया जाता है. वैसे श्रीसंत ने क्या वाकई थप्पड़ मारा है या नहीं ये तो आज के एपिसोड में पता चलेगा.

वहीं रोहित के फैंस इस प्रोमो को देख काफी गुस्सा हैं और श्रीसंत को बाहर निकाले जाने की मांग कर रहे हैं.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here