कोरोना वायरस को लेकर प्रियंका गांधी का ट्वीट- टेस्टिंग की दर बढ़ाए सरकार – Corona virus testing lockdown congress priyanka gandhi tweet

  • कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव ने किया ट्वीट
  • कहा- परीक्षण से मिलेगी मूल्यवान जानकारी

कोरोना वायरस की बीमारी महामारी का रूप लेती जा रही है. देश में कोरोना वायरस की बीमारी तेजी से पांव पसारती जा रही है. सरकार ने 21 दिन का लॉकडाउन किया है. रेल, बस और विमान सेवाएं ठप हैं. कोरोना की रफ्तार थामने के लिए सरकार में बैठकों का दौर चल रहा है.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

इन सबके बीच विपक्षी कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कोरोना वायरस की टेस्टिंग की दर बढ़ाने की मांग की है. प्रियंका ने टेस्टिंग की दर बढ़ाने को जरूरी बताते हुए ट्वीट कर कहा है कि इससे रोग की गंभीरता और फोकल पाइंट्स के संबंध में अधिक मूल्यवान जानकारी प्राप्त होती है.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

उन्होंने कहा है कि लॉकडाउन के परिणाम प्राप्त करने के लिए इसे प्रोत्साहित किया जाना चाहिए. कांग्रेस महासचिव ने कहा कि बड़े पैमाने पर शोध देश में मेडिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर सिस्टम को सपोर्ट करेंगे. उन्होंने कहा कि सरकार को अब कार्रवाई करनी चाहिए. गौरतलब है कि कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक के बाद अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए केंद्र सरकार के प्रयासों की आलोचना की थी.

यह भी पढ़ें- देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 2500 पार, अब तक 71 लोगों की मौत

सोनिया ने आरोप लगाया था कि बिना तैयारी के लॉकडाउन लागू किया गया. भारतीय जनता पार्टी ने इसे तुच्छ राजनीति बताते हुए सोनिया गांधी के आरोपों को खारिज कर दिया था. इससे पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि लॉकडाउन आगे और बढ़ाने की जरूरत हो, तो सरकार बढ़ाए. कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में सरकार के साथ है. बता दें कि कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 2900 से अधिक हो गई है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here