People Of The Country Will Not Come To Delhi Mahmilivati Said Pm Modi | देश की जनता महामिलावटी सरकार को दिल्ली नहीं आने देगी: पीएम मोदी



महागठबंधन पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि लोगों ने उस काम को देखा है जो सिर्फ एक पूर्ण बहुमत की सरकार कर सकती है. उन्होंने हमारा काम देखा है. जनता हाल ही में इकट्ठा हुई महामिलावटी सरकार को नहीं चाहती है.

उन्होंने कहा ‘2014 में देश की जनता ने पूर्ण बहुमत वाली सरकार चुनी और देश अनुभव करता है, जब मिलावटी सरकार होती है तब क्या हाल होता है, और अब तो महामिलावट आने वाला है. ये महामिलावट यहां पहुंचने वाली नहीं है, इसे आप कोलकाता इकट्ठा करो.’

प्रधानमंत्री ने कहा ‘एक बार बाबा साहेब आंबेडकर ने कहा था और हो सकता है कि ये मिलावट के रास्ते पर गए हुए कुछ लोगों को शायद उनमें श्रद्धा हो तो काम आएगा. बाबा साहेब आंबेडकर ने कहा था कांग्रेस में शामिल होना आत्महत्या करने जैसा होगा.’




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here