CM योगी बोले- स्थिति हमारे नियंत्रण में, तबलीगी जमात के कारण बढ़े COVID-19 केसcm yogi adityanath said position is under control but due to tablighi jamaat corona positive cases increase upns | uttar-pradesh – News in Hindi

CM योगी बोले- स्थिति हमारे नियंत्रण में, तबलीगी जमात के कारण बढ़े COVID-19 केस

तबलीगी जमात के कारण बढ़े COVID-19 केस (file photo)

इसके साथ ही चरणबद्ध तरीके से लॉकडाउन खत्म किए जाने की स्थिति में भीड़ को कैसे व्यवस्थित रखा जाए और सोशल डिस्टेंसिंग बरकरार रहे, इस पर भी सीएम योगी ने सभी से सुझाव मांगे.

लखनऊ. कोरोना वायरस (Coronavirus) से निपटने के लिए योगी सरकार हरसंभव कदम उठा रही है. इस दरम्यान देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) रविवार को अपने सरकारी आवास पर प्रदेश के सभी सांसद व मंत्रियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बातचीत की. सीएम योगी ने दावा करते हुए कहा कि स्थिति हमारे नियंत्रण में है, लेकिन तबलीगी जमात के कारण ही कोरोना पॉजिटिव केस के मामले बढ़े है. उन्होंने लॉकडाउन के दौरान जनसामान्य को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए भी सांसद व मंत्रियों से अपने अपने क्षेत्रों में निगरानी रखने को कहा.

इसके साथ ही चरणबद्ध तरीके से लॉकडाउन खत्म किए जाने की स्थिति में भीड़ को कैसे व्यवस्थित रखा जाए और सोशल डिस्टेंसिंग बरकरार रहे, इस पर भी सीएम योगी ने सभी से सुझाव मांगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज रविवार रात 9 बजे की अपील पर जनसामान्य के साथ प्रभावी ढंग से अमल करने का योगी ने आह्वान किया है.

इतना ही नहीं योगी ने कहा कि लॉकडाउन के बाद प्रदेश में करीब 3.50 लाख श्रमिक बाहर से आए हैं. इनके पास ना तो राशन कार्ड है ना ही बैंक एकाउंट है. ऐसे लोगों भी चिहिंत कर जनपद स्तर पर राशन कार्ड बववाना और बैंक खाता खुलवाया जाए. साथ ही उत्तर प्रदेश शासन से 1 हजार रूपये उपलब्ध कराकर लाभार्थियों की मदृद करें. हर जनपद में यह कार्य हो इसके लिए सभी जनप्रतिनिधिगण सहयोग करें.

यूपी में 258 तक पहुंची मरीजों की संख्याउत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला. शनिवार को 75 नए मरीज कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए. इसमें 54 लोग वे हैं, जिन्होंने दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में हुए तबलीगी जमात शामिल हुए थे. अब तक प्रदेश के 30 जिलों में कुल 258 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हो चुकी है.

ये भी पढे़ं:

COVID-19: सीएम योगी की टीम-11 के तर्ज पर ग्राउंड जीरो पर काम करते बीजेपी कार्यकर्ता

 

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए लखनऊ से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: April 5, 2020, 3:22 PM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here