मुख्यमंत्री योगी ने यूपी के सभी विधायकों से अपील की है.
गौरतलब है कि शनिवार को यूपी कोविड19 केयर फंड बनाया गया था. साथ ही लोगों से अपील की गई थी कि वे इसमें अपना सहयोग दे सकते हैं. साथ ही मुख्यमंत्री ने सभी विधायकों से भी अपील की थी कि वे इसमें सहयोग दें.
अन्य लोग भी आये आगे
गौरतलब है कि शनिवार को यूपी कोविड19 केयर फंड बनाया गया था. साथ ही लोगों से अपील की गई थी कि वे इसमें अपना सहयोग दे सकते हैं. साथ ही मुख्यमंत्री ने सभी विधायकों से भी अपील की थी कि वे इसमें सहयोग दें. जिसका असर भी देखने को मिल रहा है. अपना दल के कार्यकारी अध्यक्ष और एमएलसी आशीष पटेल ने भी कोविड केयर फंड में अपनी विधायक निधि से एक करोड़ रुपये दिये जाने की सहमति दी है. विधान परिषद में शिक्षक दल नेता ओम प्रकाश शर्मा ने भी फंड में अपनी विधायक निधि से एक करोड़ रुपये दिए हैं.
कोरोना वायरस से लड़ने के लिए समाज के अलग-अलग तबके के लोग मदद के लिए सामने आ रहे हैं. केंद्र और राज्य की सरकारें भी इसमें जुटी हुई हैं. पैसे की कोई कमी न हो इसके लिए सांसदों और विधायकों ने पहले ही अपनी विधायक निधि से फंड दिया है. इसके अलावा पीएम केयर फंड में भी लोग पैसा जमा करा रहे हैं. अब सूबे की योगी सरकार ने भी अब कोरोनावायरस से लड़ाई के लिए जनता से आर्थिक मदद की अपील की है. कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए चिकित्सा तंत्र को मजबूत करने के उद्देश्य से स्थापित किये गए उत्तर प्रदेश कोविड केयर फंड में आम आदमी से लेकर कंपनियां तक आर्थिक योगदान कर सकेंगी. इस फंड के संचालन के लिए सचिवालय स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा में खाता खोला गया है.राहत आयुक्त संजय गोयल की ओर से जारी चिट्ठी में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने भी एक ऐसा फंड बनाया है, इसमें कोई भी स्वेच्छा से दान कर सकता है. इसका नाम उत्तर प्रदेश कोविड केयर फंड रखा गया है. इसमें सात अलग-अलग कैटेगरी का जिक्र किया गया है, जो इस फंड में पैसे दे सकते हैं. इस फंड में इंटरनेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ब्रांच चालान, एनईएफटी, यूपीआई और डेबिट कार्ड के जरिए धनराशि ट्रांसफर की जा सकती है .
इस अकाउंट में कर सकते हैं दान
इस फंड के संचालन के लिए सचिवालय स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा में खाता खोला गया है. जिसका डिटेल निम्नवत है. A.c No. 39245983072, A/c Name: Uttar Pradesh Covid Care Fund, IFSC code: SBIN0006893. इच्छुक व्यक्ति इस अकाउंट में पैसा ट्रान्सफर लार अपना योगदान कर सकता है.
ये भी पढ़ें:
COVID-19 Update: यूपी में 276 हुई कोरोना मरीजों की संख्या, अब तक 3 की मौत
CM योगी ने यूपी के 377 धर्मगुरुओं से की बात, कोरोना से मिलकर लड़ने की अपील
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए लखनऊ से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 6, 2020, 7:26 AM IST


