Corona scares: UN chief urges governments to protect women as domestic violence soars due to lockdown | कोरोना संकट के बीच UN को सता रहा इस बात का डर, दुनिया भर के देशों से की अपील

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र (United Nations) महासचिव एंतोनियो गुतारेस (Antonio Guterres) ने दुनिया भर की सरकारों से अपील की है कि कोरोना वायरस (Coronavirus) वैश्विक महामारी से निपटने की कार्रवाई के दौरान महिलाओं की रक्षा भी सुनिश्चित की जाए. गुतारेस ने कई भाषाओं के एक वीडियो जारी किया है. उन्होंने कहा कि युद्ध के मैदान में हिंसा सीमित नहीं है. उन्होंने कहा, “कई महिलाओं और लड़कियों के लिए खतरा वहीं सबसे ज्यादा होता है जहां उन्हें सबसे ज्यादा सुरक्षित होना चाहिए.”

 गुतारेस ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन के चलते पिछले कुछ हफ्तों में लोगों आर्थिक और सामाजिक दबाव और डर बढ़ा है. इन सबके चलते दुनियाभर में घरेलू हिंसा में भयानक उछाल देखने को मिला है. 

 संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने कहा, “मैं सभी सरकारों से आग्रह करता हूं कि वे कोविड-19 से लड़ने के लिए तैयार किए जा रहे राष्ट्रीय योजनाओं में महिलाओं के खिलाफ हिंसा को रोकने और उनके निवारण की योजना को भी शामिल करें.”

बता दें कि लॉकडाउन के कारण भारत समेत दुनियाभर में महिलाओं के खिलाफ अपराध और घरेलू हिंसा में बेतहाशा बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. 

भारत में घरेलू हिंसा के मामले 24 मार्च के बाद से बढ़ गए हैं.  राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि 24 मार्च को 21 दिनों के लॉकडाउन के ऐलान के साथ ही भारत में लोगों को घरों में रहने के निर्देश दिए गए थे. चूंकि लॉकडाउन की वजह से लोग घरों पर ही हैं, ऐसे में महिलाओं के साथ घरेलू हिंसा के मामलों में बढ़ोतरी हुई है. 

LIVE TV

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here