दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में तबलीगी जमात के मरकज़ में शामिल होने विदेशी नागरिक का COVID-19 टेस्ट पॉजिटिव पाया गया था. (फाइल फोटो)
इंडोनेशिया (Indonesia) मूल के इस नागरिक को कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित पाया गया है. उसे प्रयागराज (Prayagraj) के कोटवा में बने अस्पताल में आइसोलेट किया गया है.
जानकारी के अनुसार, 33 वर्षीय यह इंडोनेशियन नागरिक दिल्ली के निजामुद्दीन में तबलीगी जमात के मरकज़ में शामिल होने के लिए भारत आया था. मरकज़ में शामिल होने के बाद वह 22 मार्च को प्रयागराज पहुंचा था. प्रयागराज पहुंचने के बाद उसने अब्दुल्ला मस्जिद को अपना ठिकाना बनाया और वहीं पर वह काफी दिनों से छिप कर रह रहा था. बीते मंगलवार को पुलिस ने इस मस्जिद में छापेमारी की थी. छापेमारी के दौरान, मजिस्द से कुल 37 लोगों को पकड़ा गया था, जिसमें सात इंडोनेशिया मूल के नागरिक भी शामिल थे. इन्हीं इंडोनेशियन नागरिकों में एक नागरिक की रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है.
11 जामतियों का भेजा गया था ब्लड सैंपल
प्रयागराज की अब्दुल्ला मस्जिद से हिरासत में लेने के बाद इन सभी लोगों को शहर में ही क्वारेंटाइन किया गया था. साथ ही, इनमें 11 जमातियों का का ब्लड सैंपल जांच के लिए लखनऊ केजीएमयू भेजा गया था. जिनमें आठ जमातियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबाकि जमातियों क़ी रिपोर्ट का इंतजार स्वास्थ्य विभाग कर रहा है. रविवार रात आई रिपोर्ट में जिले के पहले कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई है. रिपोर्ट आने के बाद सीएमओ ने विदेशी संक्रमित युवक को कोटवा पीएचसी में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया है. इसके अलावा, बाकी के अन्य 26 लोगों की जांच भी कराई जाएगी. सोमवार को उनका नमूना लेकर जांच के लिए लखनऊ भेजा जाएगा.सीएमओ ने फिर की घर में रहने की अपील
सीएमओ जीएस बाजपेई के मुताबिक, स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से करोना के रोकथाम के लिए काम कर रहा है. चिकित्सकों की टीम दिन रात लगी हुई है स्वास्थ्य विभाग किसी भी तरह की कोताही नहीं बरत रहा है. लोगों को सतर्क रहने सुरक्षित रहने के लिए जीएस बाजपेई ने एक बार फिर अपील की है. उन्होंने लोग घरों में सुरक्षित रहने के लिए कहा है.
यह भी पढ़ें:
COVID-19: क्वारेंटाइन के बाद ही गांव में मिलेगा प्रवेश, ग्रामीणों की घेरेबंदी
COVID-19: अभिभावकों को फीस के लिए मजबूर नहीं कर सकेंगे स्कूल, चेतावनी जारी
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए इलाहाबाद से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 6, 2020, 1:25 PM IST


