मेरठ जोन के एडीजी प्रशांत कुमार का कहना है कि इनमें से 78 ऐसे जमाती भी मिले हैं, जो जनपद से बाहर जा चुके हैं.
पुलिस ने मेरठ (Meerut) जोन में अब तक 1328 जमातियों की तलाश की है, जिनके क्वारेंटाइन (Quarantine) किए जाने की प्रक्रिया जारी है.
गौरतलब है कि मेरठ में अब तक 12 जमाती समेत 32 कोरोना पॉज़िटिव के मामले रिपोर्ट किए गए हैं. वहीं, समूचे जोन की बात करें तो मेरठ जोन में अब तक कुल 1149 भारतीय जमाती और 119 विदेशी जमातियों की तलाश की गई है. मेरठ जोन के जिन जिलों से जमाती ट्रेस किए गए है, उनमें मेरठ, बागपत, हापुड़, शामली, मुजफ्फरनगर, गाज़ियाबाद, सहारनपुर और बुलंदशहर शामिल हैं.
सभी जमातियों की हो रही निगरानी
मेरठ जोन के एडीजी प्रशांत कुमार का कहना है कि इनमें से 78 ऐसे जमाती भी मिले हैं, जो जनपद से बाहर जा चुके हैं. यानि इस वक्त मेरठ जोन में 1071 जमाती मौजूद हैं. इन सभी की निगरानी की जा रही है. इनकी ट्रैवल हिस्ट्री खंगाली गई है और अगर इनमें से किसी ने दिल्ली की निज़ामुद्दीन मरकज़ में शिरकत की है तो उसे और वो जिस-जिस के सम्पर्क में आया है, उन सभी को तलाश कर उन्हें क्वारेंटाइन किया जा रहा है.कई जिलों में पॉजिटिव पाए गए जमाती
एडीजी मेरठ जोन ने बताया कि इनमें से कई जमाती संक्रमित भी मिले हैं. हालांकि, इनमें से किसी संक्रमित जमाती की कोरोना पॉज़िटिव की वजह से मौत नहीं हुई है. मेरठ के अलावा शामली, हापुड़, सहारनपुर में कई जमाती कोरोना पॉज़िटिव पाए गए हैं. मेरठ जोन में अब तक कोरोना की वजह से एक व्यक्ति की मौत हुई है. वहीं, महाराष्ट्र से आया एक व्यक्ति संक्रमित हुआ था, जिसका इलाज मेरठ के मेडिकल कॉलेज में चल रहा है.
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए मेरठ से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 6, 2020, 9:25 PM IST


