कोरोना से निपटने साल भर 30% वेतन देंगे मुख्यमंत्री श्री चौहान


कोरोना से निपटने साल भर 30% वेतन देंगे मुख्यमंत्री श्री चौहान


 


भोपाल : सोमवार, अप्रैल 6, 2020, 21:40 IST

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने देशव्यापी कोरोना संकट से निपटने में सहयोग स्वरूप एक साल तक अपने वेतन की 30 प्रतिशत राशि सहायता कोष में देने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा है कि मेरी विधायक निधि भी कोरोना संक्रमण से निपटने में व्यय की जाएगी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण असाधारण स्थिति बनी हुई है। इससे अर्थ-व्यवस्था की स्थिति भी प्रभावित हुई है। उन्होने कहा कि इस समय आवश्यकता है कि सम्पूर्ण शक्ति और संसाधन कोरोना वायरस के संक्रमण से निपटने में लगाई जाए। श्री चौहान ने सभी वर्गों से भी अपील की है कि अपने खर्चों में कटौती कर पैसा बचाकर कोरोना संकट से जूझने के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष को प्रदान करें।


पंकज मित्तल


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here