aishwarya rai bachchan chikankari kurta: ऐश्वर्या राय का यह कुर्ता है गर्मियों के लिए परफेक्ट चॉइस – aishwarya rai bachchan white chikankari kurta is perfect for summer

ऐश्वर्या राय यूं तो ग्लैमरस अवतार में ही नजर आती हैं, लेकिन इस खूबसूरत ऐक्ट्रेस को सिंपल कपड़े भी उतने ही भाते हैं। यही वजह है कि वह अक्सर सिंपल कुर्ता-पजामा में भी स्पॉट हो जाती हैं। यह ऐक्ट्रेस हाल ही में जिस कुर्ते में दिखी वह ऐसा है जिसे लड़कियों को अपने कलेक्शन में जरूर शामिल करना चाहिए।

Akshara Upadhyay | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

गर्मियों के मौसम में सबसे ज्यादा दिक्कत कपड़े सिलेक्ट करने की होती है, क्योंकि इस मौसम में गर्मी, धूप, पसीना जैसी चीजों का रोज ही सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर आपने गलत तरह के कपड़े पहन लिए तो इतनी परेशानी हो जाएगी कि इसका असर काफी देर तक बना रह सकता है। वैसे बाकी कपड़ों का तो पता नहीं लेकिन हां ऐश्वर्या राय ने हाल ही में जो कुर्ता पहना वह जरूर आपकी वॉरड्रोब में होना चाहिए।

अभिषेक बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें से एक में वह अपनी पत्नी ऐश्वर्या और बेटी आराध्या के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। अभिषेक ने जहां सिंपल सफेद कुर्ता पजामा पहना था तो वहीं ऐश्वर्या ने चिकनकारी वर्क का कुर्ता चुना था।

ऐश्वर्या राय बच्चन के सफेद कुर्ते पर माइक्रो साइज चिकनकारी वर्क किया गया था। इससे इस सिंपल कुर्ते को भी खूबसूरत लुक मिल रहा था। वैसे यह पहली बार नहीं है जब यह ऐक्ट्रेस चिकनकारी वर्क वाली कुर्ते में नजर आई हो। इससे पहले भी वह कई इवेंट में इसका कुर्ता और साड़ी तक पहनी दिख चुकी हैं।

NBT

गर्मियों के लिए परफेक्ट चॉइस है चिकनकारी कुर्ता

चिकनकारी वर्क आम तौर पर कॉटन, सिल्क, मस्लिन, जॉर्जट, शिफॉन या ऑर्गैंजा कपड़ों पर किया जाता है। इसमें से कॉटन और मस्लिन गर्मियों के लिए सबसे ज्यादा उपयुक्त होते हैं। अगर आपको इस एम्ब्रॉयड्री का कुर्ता लेना है तो इन दोनों कपड़ों को चुना जा सकता है। ये कुर्ते न सिर्फ स्किन इरिटेशन से बचाते हैं बल्कि उनकी ब्रिदेबल और अब्जॉर्बिंग क्वॉलिटी भी इसे गर्मियों के लिए परफेक्ट बनाती है।

ऐश्वर्या राय के इन लुक्स के सामने नहीं टिकती कोई भी बीटाउन अदाकारा

  • ऐश्वर्या राय के इन लुक्स के सामने नहीं टिकती कोई भी बीटाउन अदाकारा

    ऐश्वर्या राय बच्चन आज भी दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में से एक मानी जाती है। लेकिन यह अदाकारा सिर्फ अपनी सुंदरता के कारण ही नहीं बल्कि गजब के फैशन सेंस और स्टाइल के लिए भी जानी जाती है। फोटोशूट से लेकर रेड कार्पेट तक पर ऐश्वर्या का कई बार इतना स्टाइलिश अंदाज दिखा है कि उन लुक्स की बराबरी आज भी कोई अन्य बीटाउन अदाकारा नहीं कर सकी है।

  • खूबसूरत गाउन में ऐश्वर्या

    ऐश्वर्या राय इस तस्वीर में क्रोम ऐप्लीके गाउन पहनी नजर आ रही हैं। इसे बानने में औरगेंजा और क्रेप फैब्रिक का इस्तेमाल किया गया था। इस फ्यूजन ड्रेस के जैकेट स्टाइल को तो आज भी कई ऐक्ट्रेसेस फॉलो करती हैं, कोई इसे साड़ी के साथ कैरी करता है तो कोई कुर्ते के साथ, लेकिन किसी का भी लुक ऐश्वर्या जैसा नहीं लगा।

  • ऐलिगेंट लुक

    ऐश्वर्या इस लुक में स्टाइलिश के साथ ही बेहद ऐलिगेंट नजर आ रही हैं। इसका स्ट्रेट कट एक लाइन लहंगा और स्वीटहार्ट नेकलाइन का ब्लाउज उनके लुक में ग्लैमर ऐड करता दिखा। वहीं मल्टीलेयर डायमंड नेकलेस और लॉन्ग दुपट्टा उन्हें रॉयल लुक दे रहा था।

  • ग्लैमर यानी ऐश्वर्या

    सही बताइए क्या ऐश्वर्या के इस ग्लैमरस लुक को कोई बीट कर सकता है? इस तस्वीर में ब्लू जींस, टॉप, रेड ऐंड ट्रांसपैरंट कोट और रेड हाई हील्स पहनी ऐश्वर्या का यह लुक एकदम किलर है।

  • सिंडरेला लुक

    लोगों ने ऐश्वर्या राय के इस लुक को देखा तो उन्हें डिजनी प्रिंसेस कैरेक्टर सिंडरेला की याद आ गई। इस आईस ब्लू कलर के बिग बॉल गाउन में वह लग भी राजकुमारी जैसी ही थीं।

  • इतनी खूबसूरत तितली

    Michael Cinco के डिजाइन किए इस मिडनाइट ब्लू बटरफ्लाई गाउन में ऐश्वर्या जब 2018 के कान फिल्म फेस्टिवल में पहुंचीं तो उनका लुक चर्चा का विषय बन गया। इस खूबसूरत गाउन में ऐश्वर्या राय की सुंदरता बस देखते ही बन रही थी। इस तरह के गाउन के स्टाइल को तो बॉलिवुड की फैशनिस्टा सोनम कपूर तक भी आजतक कैरी करती नहीं दिखी हैं।

  • इस लुक को देख चौंक गए थे लोग

    ऐश्वर्या राय ने जब साल 2004 में कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर शिमरी वाइट ड्रेस पहनी तो लोग हैरान रह गए। इसकी वजह थी डेस का बोल्ड लुक। इस गाउन में न सिर्फ प्लंजिंग नेकलाइन थी, बल्कि की-होल और कटआउट डिजाइन भी इसे हॉट बना रहे थे।

  • ट्रडिशनल लुक में भी नहीं कोई मुकाबला

    बॉलिवुड ऐक्ट्रेसेस जब ट्रडिशनल लुक ट्राई करती हैं तो ज्यादातर बोल्ड नेकलाइन और शॉर्ट लेंथ ब्लाउज पहनती हैं। लेकिन ऐश्वर्या तो इस सबके बिना भी ट्रडिशनल वेअर में छा जाती हैं। इस फोटो में वह रेड शरारा, कुर्ता और चुन्नी पहनी दिख रही हैं, जिस पर सिल्वर वर्क किया गया है। हमें शायद शब्दों में इसे बयां करने की जरूरत नहीं कि ऐश्वर्या इसमें कितनी खूबसूरत लग रही हैं।

  • सिंपल इंडियन साड़ी में भी दिखती हैं सुंदर

    ऐश्वर्या राय को सिंपल लुक में भी कई बार देखा जाता है, जिनमें उनका स्टाइल कमाल का होता है। इस तस्वीर में वह रेड सिल्क साड़ी पहनी दिख रही हैं, जिस पर थ्रेड से बनी बॉर्डर लगी है। ऐश्वर्या ने इसके साथ कुंदन के ईयररिंग्स पहने थे और बालों में जूड़ा लगाया था। इस पूरी तरह से भारतीय लुक को कैरी करना और उसमें इतना ही हसीन दिखना सबके बस की बात नहीं है।

चिकनकारी का काम प्लेन कुर्ते को लाइट वेट रखते हुए बेहद खूबसूरत बनाता है। चाहे तो आप किम वर्क वाले या फिर टाइटली स्टिच्ड एम्ब्रॉयड्री वाले कुर्ते को चुन सकते हैं। अगर आपको ऐश्वर्या राय जैसा वाइट कुर्ता नहीं भी लेना है तो कोई बता नहीं क्योंकि इस वर्क के कुर्तों में कलर्स की भी कोई कमी नहीं है। सबसे खास बात तो यह है कि मार्केट में भी ये आसानी से मिल जाते हैं। वहीं अगर मार्केट नहीं जाना तो ऑनलाइन भी इन्हें आसानी से लिया जा सकता है।

दीपिका पादुकोण

  • दीपिका पादुकोण

    दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने साल 2018 में इटली के लेक कोमो में Villa del Balbianello में ग्रैंड वेडिंग की थी। इस शादी को परफेक्ट बनाने में दीपिका ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी। कपड़ों से लेकर हर चीज उन्हीं ने प्लान की थी। इस सबके पीछे इस कपल ने कितने पैसे खर्च किए यह तो अब तक किसी को पता नहीं चल सका है, लेकिन हां दीपिका का मंगलसूत्र कितने का है, इससे जुड़ी रिपोर्ट्स जरूर सामने आई थीं। काले और सोने के मोती व सिंगल डायमंड वाले इस मंगलसूत्र की कॉस्ट 20 लाख रुपये बताई जाती है।

  • अनुष्का शर्मा

    दीपिका से पहले अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने इटली में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। इस दौरान अनुष्का ने लाल जोड़े की जगह खूबसूरत लाइट पिंक कलर का लहंगा पहना था। सब्यसाची का यह लहंगा इतना प्रिटी था कि इसे ट्रेंड में आने में देर न लगी। खैर बात करें इस अदाकारा के मंगलसूत्र की तो इसमें स्लीक लेकिन बड़ा पैंडंट था जो डायमंड स्टड था। इन डायमंड्स के कारण जाहिर सी बात है कि कॉस्ट भी ज्यादा ही होगी। रिपोर्ट्स की मानें तो अनुष्का का यह मंगलसूत्र 52 लाख रुपये का है।

  • ऐश्वर्या राय बच्चन

    ऐश्वर्या राय की जब अभिषेक बच्चन से शादी हुई तो देशभर में इस इवेंट की तस्वीरें देखने की उत्सुकता जाग गई। हांलाकि, सिक्यॉरिटी इतनी स्ट्रिक्ट थी कि लोगों को काफी समय बाद ही इंसाइनड पिक्चर्स की झलक देखने को मिली। इस शाही शादी में सबकुछ एक्सपेंसिव यूज किया गया था। बताया जाता है कि ऐश्वर्या ने शादी में जो कांजीवरम येलो साड़ी पहनी थी उसकी ही कीमत करीब 75 लाख रुपये थी। अब ऐसे में मंगलसूत्र भला कैसे सस्ता हो सकता था। कहा जाता है कि बच्चन परिवार ने अपनी बहू के लिए थ्री डायमंड पीस वाला 45 लाख का मंगलसूत्र चुना था।

  • शिल्पा शेट्टी

    शिल्पी शेट्टी ने भी अपनी वेडिंग में खर्चा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। ऐक्ट्रेस ने शादी के लिए जो लाल साड़ी चुनी उसकी कीमत 50 लाख रुपये बताई जाती है। वहीं राज कुंद्रा ने उन्हें जो रिंग दी थी वह करीब 3 करोड़ रुपये की थी। अब इन चीजों की कीमत इतनी ज्यादा थी तो जाहिर सी बात है कि मंगलसूत्र कैसे नॉर्मल कॉस्ट का हो सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो राज ने शिल्पा को जो डायमंड स्टडिड मंगलसूत्र पहनाया था उसकी कीमत 30 लाख रुपये है।

  • काजोल

    काजोल और अजय देवगन की शादी की बात ने फैन्स को हैरान कर दिया था। यूं तो स्टार्स की शादी बड़ी ही ग्रैंड होती है लेकिन इस कपल ने बड़े ही छुपे हुए अंदाज में शादी की थी। इस सेरिमनी में बस क्लोज फ्रेंड्स और फैमिली ही शरीक हुए थे। हालांकि, इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं था कि शादी में पैसा कम खर्च किया गया। अब आप काजोल के मंगलसूत्र को ही देख लीजिए। महाराष्ट्रियन रीति-रिवाज से हुई इस शादी में अजय ने काजोल को 21 लाख रुपये का मंगलसूत्र पहनाया था।

  • करिश्मा कपूर

    करिश्मा कपूर की शादी भले ही चल नहीं पाई लेकिन उन्होंने जब विवाह किया था तब सभी ओर इसकी चर्चा हुई थी। दुल्हन बनी करिश्मा ने अपने लिए शादी का जोड़ा रेड कलर का चुनने की जगह पिंक कलर का चुना था। इस पर सिल्वर-गोल्डन थ्रेड और वाइट स्टोन वर्क किया गया था। करिश्मा ने जो मंगलसूत्र पहना था उसका पैंडंट डायमंड स्टडिड था। इसकी कॉस्ट करीब 17 लाख रुपये बताई जाती है।

  • माधुरी दीक्षित

    करियर की पीक पर एक आम शख्स से शादी कर माधुरी ने सभी को हैरान कर दिया था। इससे भी ज्यादा हैरानी तब हुई थी जब इस अदाकारा ने सबकुछ छोड़ अमेरिका जाकर बसने का फैसला किया। माधुरी की शादी काफी ग्रैंड तरीके से की गई थी। हालांकि, इसमें मीडिया को आने की परमिशन नहीं थी। खैर माधुरी दीक्षित के मंगलसूत्र की बात करें तो उन्हें श्रीराम नेने ने करीब 8 लाख रुपये का मंगलसूत्र पहनाया था।

  • सोनम कपूर

    सोनम कपूर तो वैसे ही ट्रेंड सेटर मानी जाती हैं। बीटाउन की इस फैशनिस्टा ने शादी के लिए भी अपनी हर ड्रेस से लेकर जूलरी व अन्य चीजों को खुद डिजाइन करवाया था। यहां तक कि उनका मंगलसूत्र भी वन ऑफ अ काइंड रहा। इसमें उन्होंने अपना और पति आनंद आहूजा का राशि चिन्ह बनवाया था, वहीं बीच में एक सिंगल डायमंड पीस था। इस मंगलसूत्र को ब्रेसलेट की तरह भी कैरी किया जा सकता है। वैसे अगर प्राइस की बात की जाए तो शायद आप भी सरप्राइज्ड रह जाएं। रिपोर्ट्स की मानें तो सोनम का यह मंगलसूत्र सिर्फ 50 हजार रुपये का है।

Web Title aishwarya rai bachchan white chikankari kurta is perfect for summer(News in Hindi from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here