UP में लॉकडाउन तोड़ने पर दर्ज हुईं 7738 FIR, वसूला गया 3.91 करोड़ रुपये का जुर्माना-up police registers 7738 firs collects over Rs 3 crore from vehicle fines for lockdown violation | uttar-pradesh – News in Hindi

UP में लॉकडाउन तोड़ने पर दर्ज हुईं 7738 FIR, वसूला गया 3.91 करोड़ रुपये का जुर्माना

एडीजी एलओ पीवी रामाशास्त्री के मुताबिक सभी जिलों के कप्तानों को लॉकडाउन तोड़ने पर कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं.

यूपी पुलिस (UP Police) ने कालाबाजारी और जमाखोरी करने वालों पर भी हुए 94 मुकदमे दर्ज किए हैं, जबकि वाहन लेकर सड़क पर उतरने वालों से 3.91 करोड़ रुपए जर्माना वसूला गया.

लखनऊ. कोरोना वायरस (Coronavirus) को फैलने से रोकने के लिए देश भर में 21 दिनों का लॉकडाउन (Lockdown) लागू है. किसी मेडिकल इमरजेंसी के हालात में ही सड़कों पर आ सकते हैं बावजूद इसके उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर लॉकडाउन तोड़ने के मामले सामने आए हैं. ऐसे मामलों में संपूर्ण लॉकडाउन के दसवें दिन शुक्रवार को यूपी में 7738 एफआईआर दर्ज की गईं.

9.44 लाख वाहनों की हुई चेकिंग
वहीं, लॉकडाउन का फायदा उठाकर जमाखोरी और कालाबाजारी करने के मामलों में 94 एफआईआर भी दर्ज की गई हैं. जबकि लॉकडाउन तोड़ने वाले वाहनों से 3.91 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया. इससे पहले प्रदेश में 5273 बैरियर लगाकर 9.44 लाख वाहनों की चेकिंग कर 1.97 लाख वाहनों के चालान हुए और 14738 वाहन सीज़ किए गए.

एडीजी एलओ पीवी रामाशास्त्री के मुताबिक सभी जिलों के कप्तानों को लॉकडाउन तोड़ने पर कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं. इसके साथ ही कालाबाजारी करने वालों और जमाखोरों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं.उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर हुई 174
स्वास्थ्य सेवा निदेशालय की ओर से शुक्रवार शाम जारी बुलेटिन में कहा गया कि अब तक कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों की संख्या बढ़कर 174 हो गई है. बुलेटिन के मुताबिक सबसे अधिक 50 मामले गौतम बुद्ध नगर के हैं. मेरठ में 25, आगरा में 19, सहारनपुर में 12, लखनऊ और गाजियाबाद में दस दस, बरेली में छह, बस्ती में पांच, आजमगढ़ और फिरोजाबाद में चार चार, बुलंदशहर, शामली और जौनपुर में तीन तीन, पीलीभीत, वाराणसी और प्रतापगढ़ में दो दो तथा लखीमपुर खीरी, मुरादाबाद, बागपत, हापुड़, गाजीपुर, हरदोई और शाहजहांपुर में एक एक मामला सामने आया है. प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने ने बताया कि जो कुल संख्या है, उसमें से 47 मामले तबलीगी जमात से जुड़े हुए लोगों के हैं और 14 जिलों में यह प्रकरण आए हैं.

ये भी पढ़ें-

तब्लीगी जमात से जुड़े 12 कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद लखनऊ का ये इलाका सील

COVID-19: यूपी में अब तक 174 केस पॉजिटिव, नोएडा में 50 हुआ आंकड़ा

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए लखनऊ से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: April 3, 2020, 11:41 PM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here