बीजेपी के महामंत्री और एमएलसी विजय बहादुर पाठक. (फाइल फोटो)
कोरोना (Covid-19) के खिलाफ जंग में प्रधानमंत्री के आह्वान का असर उत्तरप्रदेश में भी दिखने लगा है. एमएलसी विजय बहादुर पाठक ने दो साल की विधायक निधि (MLA Fund) की पांच करोड़ की राशि मुख्ममंत्री को सौंपने का ऐलान किया है.
सम्पूर्ण विधायक निधि मुख्यमंत्री जी को समर्पित करता हूँ @JPNadda @swatantrabjp @myogiadityanath @sunilbansalbjp
— Vijay Bahadur Pathak (विजय बहादुर पाठक) (@vijaypathakbjp) April 6, 2020
सांसद निधि के फंड पर लिया गया ये फैसला
प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट ने एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए सांसद निधि के फंड को दो साल तक के लिए स्थगित कर दिया है. इसके साथ ही कोरोना से निपटने के लिए राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और सांसदों के वेतन में तीस फीसदी कटौती का भी फैसला लिया है. यह फैसला एक अप्रैल 2020 से लागू हो होगा. इस फैसले के तत्काल बाद ही राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और राज्यपालों ने भी स्वेच्छा से साल भर तक तीस फीसद कम वेतन लेने का ऐलान किया है.
कोरोना के खिलाफ लड़ाई में चाहिए साथ
कैबिनेट के फैसले की जानकारी देते हुए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने बताया कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में हर किसी का योगदान चाहिए. ऐसे मे अगर दो साल तक सांसद निधि रुकती है तो सरकार के खाते में 7900 करोड़ रुपये आएंगे. कोरोना के खिलाफ छिड़ी जंग में अब देश के शीर्ष संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों और दोनों सदनों के 790 सांसदों का खुले दिल से योगदान होगा. एक साल तक सभी सांसदों के वेतन से तीस फीसद धनराशि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में जाएगी. हर साल हर सांसद को मिलने वाली पांच करोड़ रुपये की सांसद निधि भी दो साल तक सरकार के कंसोलिडेटेड फंड में जाएगी.
ये भी पढ़ें:
90 साल के मां-बाप को बच्चों ने Lockdown में छोड़ा तो थानेदार बना ‘श्रवणकुमार’
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए लखनऊ से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 6, 2020, 11:34 PM IST


