दिल्ली: बार बार थूक रहा था शख्स, कोरोना के शक में भीड़ ने पीटकर किया अधमरा – Coronavirus lockdown a man beaten in delhi after crowd found him coronavirus suspicious

  • लोगों के ऊपर थूक रहा था शख्स
  • भीड़ को कोरोना संक्रमित होने का हुआ शक

दिल्ली में लॉकडाउन के बीच कोरोना वायरस से जुड़ी अफवाहों का बाजार भी गर्म है. बाहरी दिल्ली के हरेलवी गांव में कोरोना संक्रमित होने के शक में भीड़ ने एक नौजवान को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया. नौजवान की हालत इतनी खराब हो गई कि उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाना पड़ा. हालांकि इसकी शुरुआत एक अफवाह से हुई. वहीं इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

पुलिस के मुताबिक बाहरी दिल्ली के हरेलवी गांव में एक लड़का कुछ लोगों के ऊपर बार-बार थूक रहा था. इस वजह से आसपास के लोगों को शक हुआ. उन्होंने पुलिस को इस बात की सूचना दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लड़के से पूछताछ की. थोड़ी देर की पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया. लेकिन आसपास के लोग इस बात से भड़क गए थे. आसपास में भी इस बात की अफवाह फैल गई थी. इस वजह से वहां काफी लोग इकट्ठा हो गए थे. पुलिस के जाते ही भीड़ भड़क गई और लड़के पर हमला कर दिया.

जब तक पुलिस को इस बात की जानकारी मिलती, भीड़ ने लड़के को अधमरा कर दिया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लड़के को भीड़ से बचाया और उसकी हालत देखते हुए अस्पताल में भर्ती कराया. फिलहाल लड़के का अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. साथ ही लोगों से कोरोना वायरस को लेकर किसी तरह के अफवाह से बचने की भी अपील की है.

देश में अब तक कोरोना के मरीजों की संख्या 4067 हो चुकी है. वहीं मरने वालों का आंकड़ा 109 तक पहुंच गया है. हालांकि अब तक 291 मरीज कोरोना के खिलाफ जंग जीतकर घर लौट चुके हैं. महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 748 लोगों में कोरोना संक्रमण है, जबकि 45 मरीजों की मौत हो चुकी है. अकेले मुंबई शहर में कोरोना का सबसे ज्यादा खौफ देखा जा रहा है, जहां मरीजों की संख्या 458 हो चुकी है, जबकि 30 मरीज की जान जा चुकी है.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

दिल्ली में कोरोना से 503 लोग संक्रमित हैं, जिनमें 320 मरीजों का निजामुद्दीन के तबलीगी जमात के मरकज से संबंध हैं, जिसका मुखिया मौलाना साद फरार चल रहा है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here