UP में लॉकडाउन तोड़ने पर दर्ज हुईं 9955 FIR, वसूला गया 4.72 करोड़ रुपये का जुर्माना-up police registers 9955 firs collects over Rs 4 crore from vehicle fines for lockdown violation | uttar-pradesh – News in Hindi

COVID-19: UP में लॉकडाउन तोड़ने पर दर्ज हुईं 9955 FIR, वसूला गया 4.72 करोड़ रुपये का जुर्माना

एडीजी एलओ पीवी रामाशास्त्री के मुताबिक सभी जिलों के कप्तानों को लॉकडाउन तोड़ने पर कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं.

यूपी पुलिस (UP Police) ने कालाबाजारी और जमाखोरी करने वालों पर भी हुए 203 मुकदमे दर्ज किए हैं, जबकि वाहन लेकर सड़क पर उतरने वालों से 4.72 करोड़ रुपए जर्माना वसूला गया.

लखनऊ. देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है. कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देश भर में 21 दिनों का लॉकडाउन (Lockdown) लागू है. किसी मेडिकल इमरजेंसी के हालात में ही सड़कों पर आ सकते हैं, बावजूद इसके उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर लॉकडाउन तोड़ने के मामले सामने आए हैं. ऐसे मामलों में संपूर्ण लॉकडाउन के 13वें दिन सोमवार को यूपी में 9955 एफआईआर दर्ज की गईं.

11.36 लाख वाहनों की हुई चेकिंग
वहीं, लॉकडाउन का फायदा उठाकर जमाखोरी और कालाबाजारी करने के मामलों में 203 एफआईआर भी दर्ज की गई हैं. लॉकडाउन तोड़ने वाले वाहनों से 4.72 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया. इससे पहले प्रदेश में 5355 बैरियर लगाकर 11.36 लाख वाहनों की चेकिंग कर 2.45 लाख वाहनों के चालान हुए और 17244 वाहन सीज किए गए. एडीजी एलओ पीवी रामाशास्त्री के मुताबिक सभी जिलों के कप्तानों को लॉकडाउन तोड़ने पर कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं. इसके साथ ही कालाबाजारी करने वालों और जमाखोरों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं.

उत्तर प्रदेश में 27 नए केस, कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 305 हुईबता दें कि उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमण के 27 नए मामले सामने आए. राज्य में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 305 पहुंच गई है. अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) अवनीश कुमार अवस्थी ने सोमवार को लखनऊ में यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यूपी में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 305 है और इसमें कल से लेकर आज तक 27 केस हैं. जबकि 27 केस में 21 केस तबलीगी जमात के हैं.

देश में 24 घंटे में सामने आए 693 नए मामले : स्वास्थ्य मंत्रालय
उल्लेखनीय है कि  स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने सोमवार को जानकारी दी कि पिछले 24 घंटे में 693 केस सामने आए हैं, जिससे भारत में संक्रमित लोगों का आंकड़ा बढ़कर 4067 हो गया है. इसमें से 1445 केस वे हैं जो तबलीगी जमात से जुड़े हुए हैं. संक्रमितों में 76 प्रतिशत पुरुष हैं जबकि 24 प्रतिशत महिलाएं हैं. कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण मृतकों की संख्या 109 पर पहुंच गई.

ये भी पढ़ें-

UP: आधे से ज्यादा कोरोना संक्रमित तबलीगी जमात से, लॉकडाउन खुलने की संभावना कम

Lockdown का पालन कराने गई पुलिस टीम पर भीड़ ने किया हमला, SP घायल

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए लखनऊ से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: April 6, 2020, 10:55 PM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here