UP Recruitment Exam: कोरोना महामारी के कारण उत्तर प्रदेश में ये भर्ती परीक्षाएं हुईं रद्द.
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus Infection) और उसके कारण घोषित लॉकडाउन (Lockdown) के मद्देनजर हर जिले में तैयार किए गए नियंत्रण कक्षों को राहत कार्यों की रीढ़ बताया.
नोडल अधिकारी की करें नियुक्ति
मुख्यमंत्री ने सोमवार को यहां राहत आयुक्त कार्यालय में स्थापित एकीकृत आपदा नियन्त्रण केन्द्र का लोकार्पण करने के बाद कहा कि आपदा की स्थिति में नियंत्रण कक्ष राहत कार्यों की रीढ़ होता है. उन्होंने कहा कि सभी जिलाधिकारी अपने-अपने जिलों के नियंत्रण कक्ष में एक जिम्मेदार नोडल अधिकारी की नियुक्ति कर 24 घंटे उसका संचालन सुनिश्चित कराएं.
नियंत्रण कक्ष की बड़ी भूमिकाउन्होंने कहा कि नियंत्रण कक्ष के माध्यम से त्वरित गति से राहत कार्यक्रम संचालित कराया जाए. उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना वायरस से निपटने के अभियान में बिना किसी भेदभाव के हर जरूरतमंद तक आवश्यक सुविधाएं और शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने में नियंत्रण कक्ष की बड़ी भूमिका है.
राहत कार्यों में सहायक होगा एकीकृत नियंत्रण कक्ष
बहुत कम समय में एकीकृत नियंत्रण कक्ष के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों को जोड़ने के लिए उन्होंने राजस्व विभाग की सराहना भी की. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी जिलों के नियंत्रण कक्ष से जुड़ा एकीकृत नियंत्रण कक्ष प्रदेश में राहत कार्यों के तेजी से संचालन में सहायक साबित होगा.
प्रदेश में हो चुके हैं 300 संक्रमित
कनाडा से लखनऊ में लौटी महिला 11 मार्च को संक्रमित पाई गई थी. इस महिला के उपचार में लगी डाक्टरों की टीम का एक जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर नमूने लेने के दौरान संक्रमित हो गया था और वह अब भी अस्पताल में भर्ती है. उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 16 नए मामले सामने आने के साथ ही राज्य में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या सोमवार को बढ़कर करीब 300 हो गई है.
लॉकडाउन को 14 अप्रैल से आगे बढ़ा सकती है सरकार
उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या के मद्देनजर योगी सरकार लॉकडाउन पीरियड को 14 अप्रैल से आगे बढ़ा सकती है. अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने सोमवार को इसके संकेत दिए. अवनीश अवस्थी ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह से तबलीगी जमात में शामिल लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हो रही है उससे प्रदेश में मरीजों की संख्या में अचानक इजाफा हुआ है. अगर ऐसा ही रहा तो 14 अप्रैल के बाद लॉकडाउन खोलना संभव नहीं होगा.
305 संक्रमित में से 159 जमात से
अवनीश अवस्थी ने बताया कि शाम चार बजे तक यूपी में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 305 है. इनमें से 159 लोग वे हैं जिन्होंने दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में हुए आयोजन में हिस्सा लिया था. उन्होंने कहा कि जिस तरह से तबलीगी जमात से जुड़े लोगों में कोरोना की पुष्टि हो रही है, उससे लॉकडाउन 14 अप्रैल के बाद हटाना संभव नहीं होगा. उन्होंने कहा कि अब जमात से जुड़े जिन लोगों में संक्रमण पाया गया है उनके संपर्क में आया है उनको ट्रेस किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें –
COVID-19 Update: दिल्ली में Coronavirus के मामले 523 हुए, इनमें 10 जमाती
Tablighi Jamaat के 25000 वर्करों को किया गया क्वारंटाइन: संयुक्त गृह सचिव
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए लखनऊ से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 6, 2020, 7:50 PM IST


