इस कंट्रोल रूम में आपकी सभी समस्याओं का निदान होता है.
संकट के इस काल में लोगों की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए मेरठ (Meerut) में एक इंट्रीगेटेड कंट्रोल रूम (integrated control room) बनाया गया है. इस इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम की टीम 24 घंटे ऑपरेट करती है.
आपको बता दें कि संकट के इस काल में लोगों की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए मेरठ में एक इंट्रीगेटेड कंट्रोल रूम बनाया गया है. इस इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम की टीम चौबीस घंटे ऑपरेट करती है. यहां से फोन कॉल पर लोगों की समस्याओं का निदान करने की कोशिश की जाती है. इसके अलावा, स्वास्थ्य, चिकित्सा और पुलिस सहित विभिन्न विभागों की टीम यहां चौबीस घंटे काम करती है. यह कंट्रोल रूम एक मिनट के लिए भी बंद नहीं होता है. इस कंट्रोल रूम पर लखनऊ के अधिकारी भी निगाह रखते हैं. यहां हर व्यक्ति चौबीस घंटे सीसीटीवी की निगरानी में रहता है.
इन नंबरों पर आप भी पा सकते हैं मदद
आपको यह भी बता दें कि इस कंट्रोल रूम का नम्बर 01212664016, 01212664633, 01212668370 और 9454458044 है. इसके अलावा, कंट्रोल रूम के प्रभारी से 9454417637 पर बात की जा सकती है. यदि आप ज़रुरतमंद हैं तो चौबीस घंटे में किसी भी वक्त कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी समस्याओं का निदान किया जाएगा. अगर किसी को स्वास्थ्य संबंधी या फिर चिकित्सा संबंधी जानकारी लेनी है, तो वो भी इन्हीं नम्बरों पर फोन कर सकता है. यही नहीं खाने रहने की बावत अगर किसी को परेशान हो रही है तो वो भी इन्हीं नंबरों पर फोन करके मदद पा सकता है.यह भी पढ़ें:
COVID-19: क्वारेंटाइन के बाद ही गांव में मिलेगा प्रवेश, ग्रामीणों की घेरेबंदी
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए मेरठ से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 6, 2020, 7:06 PM IST


