लॉकडाउन में विंकगर्ल की आई याद तो लोगों ने बनाए ऐसे मीम – Priya prakash varrier ramayan manthara quarantine funny memes social media tmov

कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में पूरा देश एकजुट होता नजर आ रहा है. सभी इस वायरस को हराने की भरसक कोशिशें कर रहे हैं. पीएम नरेंद्र मोदी ने संक्रमण को सीमित करने के लिए 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की है और सभी से 21 दिनों तक अपने घरों के भीतर रहने के लिए कहा है. लोग खुद को सेल्फ क्वारनटीन कर रहे हैं.

सोशल मीडिया पर लॉकडाउन के जुड़े ढेरों मीम्स बन चुके हैं जिन्हें लोग शेयर कर रहे हैं और इनमें एक दूसरे को टैग कर रहे हैं. बॉलीवुड फिल्मों और टीवी शोज से जोड़ कर बनाए गए मीम्स के क्रम में एक नया मीम काफी पसंद किया जा रहा है जिसमें प्रिया प्रकाश और रामायण की मंथरा का इस्तेमाल किया गया है. बता दें कि टीवी शो रामायण को लॉकडाउन के दौरान दूरदर्शन पर री-टेलीकास्ट किया जा रहा है और इसके डायलॉग्स-किरदारों पर जमकर मीम्स बन रहे हैं. इसके अलावा बाकी बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स की तस्वीरों और वीडियोज से भी खूब मीम्स बनाए जा रहे हैं.

View this post on Instagram

Can’t recognise the face in the mirror anymore. 😪 . Enjoy your quarantine time by watching the best movies and shows on #ErosNow. Use code STAYSAFE to avail free 2-month subscription for free! . . . #CoronaVirus #Covid_19 #Quarantine #Bollywood #Entertainment #SelfQuarantine

A post shared by Eros Now (@erosnow) on

View this post on Instagram

Literally me once the lockdown is over and i can leave my house…. 🤣🤣#quarantineglowup #waiting #comingbackwithabang #memes #jokes #lol

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi) on

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की दो तस्वीरों को मिला कर भी प्रिया प्रकाश जैसा ही मीम बनाया गया है. इसके अलावा नोरा फतेही, अक्षय कुमार और अन्य तमाम बॉलीवुड सेलेब्रिटीज की फिल्मों की क्लिप और तस्वीरों को मिला कर इस तरह के मीम्स बनाए गए हैं.

सोशल मीडिया पर इस वजह से वायरल हो रहा ऐश्वर्या का अनदेखा डांस Video

क्या आलिया-रणबीर रह रहे हैं साथ? फोटो देख फैन्स ने उठाया सवाल

ऐसे पॉपुलर हुईं प्रिया प्रकाश

एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर उन लोगों में से हैं जिन्हें सोशल मीडिया ने रातों रात स्टार बना दिया. प्रिया उन दिनों मलयालम फिल्म ओरू अडार लव कर रही थीं फिल्म में एक सीन है जिसमें कॉलेज गर्ल का किरदार निभा रहीं प्रिया अपने बॉयफ्रेंड को विंक करती हैं. बस प्रिया का यही आंख मारने वाला क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और फिर क्या था प्रिया को रातों रात फिल्मों से लेकर टीवी शोज तक के ऑफर मिलने शुरू हो गए.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here