उन्होंने कहा कि हम स्थिति से हर संभव तरीके से निपटने की कोशिश कर रहे हैं. हमारे पास टेस्टिंग के लिए लैब नहीं थी लेकिन अब हमारे पास 10 लैब हैं. हमने कोविड केयर फंड स्थापित किया है, ताकि टेस्टिंग की सुविधाएं बेहतर हो सकें. सीएम ने कहा कि इसके साथ ही हम ज्यादा पीपीई, टेस्टिंग किट्स और वेंटिलाइजर्स की व्यवस्था कर रहे हैं.
सीएम ने कहा कि प्रदेश के सभी 24 मेडिकल कॉलेजों को अपग्रेड किया गया है. इनमें से 10 में पहले से ही कोरोना टेस्ट करने की सुविधा है, बाकी 14 मेडिकल कॉलेजों में जल्द ही लैब स्थापित कर दी जाएगी. सीएम ने कहा कि इसी क्रम में हम प्रदेश के हर जिले में कोरोना कलेक्शन सेंटर स्थापित कर रहे हैं.
सभी जिला अस्पतालों में स्थापित होगी लैबराज्य सरकार कोरोना से लड़ने के लिए केंद्र के सहयोग से प्रभावी इंतजाम कर रही है और अभी तक यूपी में 10 लैब संचालित है, जिसे बढ़ाया जा रहा है. कोविड L1, L2 और L3 अस्पतालों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है. कोविड 19 जांच के लिए राज्य सरकार मंडलीय मुख्यालयों वाले सभी जिला अस्पतालों में लैब स्थापित करने जा रही है. सभी जिलों में कोविड 19 के कलेक्शन सेंटर स्थापित किए जा रहे हैं.
इन मंडलों की लैब को किया जा रहा अपग्रेड
सीएम योगी ने कहा कि 6 मंडलीय मुख्यालयों में देवीपाटन मंडल में गोंडा, मिर्जापुर मंडल में मिर्जापुर, बरेली मंडल में बरेली, मुरादाबाद मंडल में मुरादाबाद और वाराणसी में बीएचयू के अलावा एक और हॉस्पीटल के अलावा लखनऊ में केजीएमयू और एसजीपीजीआई की लैब को अपग्रेड किया जा रहा है. यहां लेवल थ्री की लैब बनाई जा रही है, जो किसी भी तरह के वायरस की जांच के लिए सक्षम होगी. प्रदेश के 14 मेडिकल कॉलेजों में भी कोविड19 की लैब की स्थापना के निर्देश दिए गए हैं.
इससे पहले मंगलवार को सीएम योगी की टीम 11 की बैठक खत्म हो गई. इस दौरान कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई. सीएम ने निर्देश दिए हैं कि तबलीगी जमात के लोगों पर कार्रवाई की जाए. लॉक डाउन का सख्ती से पालन कराया जाए.
सबके बेहतर स्वास्थ्य की कामना करता हूं: सीएम
वहीं सीएम योगी ने इससे पहले ट्वीट भी किया. उन्होंने लिखा है कि आज विश्व स्वास्थ्य दिवस है. पूरे विश्व के सामने एक विकराल स्वास्थ्य चुनौती है और इस परिस्थिति में मैं प्रभु श्रीराम से हम सबके बेहतर स्वास्थ्य की कामना करता हूं. हम सब उन सभी स्वास्थ्यकर्मी, डॉक्टरों, नर्सों के हृदय से ऋणी हैं, जो पूरी निष्ठा से निरंतर मानवता की सेवा में रत हैं.
सीएम ने कहा कि मेरी आप सबसे एक बार फिर से अपील है कि इस वैश्विक महामारी कोरोना से लड़ने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, सफाई बरतें और घर में रहें. आज के दिन हम सभी जनों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करें, जिससे हम ‘नए भारत, स्वस्थ भारत’ के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें.
ये भी पढ़ें:
सीएम योगी के निर्देश पर UP के हर जिले में टीम 11 बनाने की तैयारी
शब-ए-बारात के दिन कब्रिस्तान, धर्मस्थलों पर न जाए मुस्लिम समाज: मोहसिन रजा


