रेलवे लॉकडाउन के दौरान मदद कर रहा है. (File Poto)
कोरोना वायरस (Corona Virus) के खिलाफ जंग में रेलवे (Indian Railway) भी पूरी तरह से लोगों की मदद के लिए आगे आ रहा है.
भारतीय रेलवे द्वारा कोविड-19 के कारण राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के दौरान हर प्रयास किया जा रहा है कि आम आदमी के लिए चीनी, नमक और खाद्य तेल की कोई कमी नहीं रहे. लॉकडाउन के दौरान इन आवश्यक वस्तुओं के लदान, परिवहन और उतारने का काम पूरी रफ्तार से हो रहा है. रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक 23 मार्च से 4 अप्रैल, 2020 तक पिछले 13 दिनों के दौरान रेलवे ने चीनी से भरे 1,342 वैगन, नमक के 958 वैगन और 378 वैगन/ टैंक खाद्य तेल (एक वैगन में 58 से 60 टन की खेप आती है) का लदान और ढुलाई की.
रखी जा रही निगरानी
रेलवे के मुताबिक माल ढुलाई पर उच्च स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा कड़ी निगरानी रखी जा रही है. रेलवे को पूर्व में विभिन्न टर्मिनल बिंदुओं पर लदान और उतार के दौरान जिन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था, उनका प्रभावी तरीके से समाधान किया जा रहा है. भारतीय रेलवे, गृह मंत्रालय के साथ ही राज्य सरकारों के संपर्क में है और अचानक सामने आने वाली परिचालन संबंधी समस्याओं को दूर किया जा रहा है.नहीं होगी कमी!
रायपुर रेल मंडल के सीनियर पब्लिसिटी इंस्पेक्टर शिव प्रसाद ने बताया कि कोरोना संक्रमण से निर्मित लॉकडाउन की परिस्थितियों के तहत देश में खाद्य सामग्रियों की कमी ना हो इसके लिए भारतीय रेलवे ने लगभग 1342 चीनी के वेगन एवं 958 नमक के वेगन 378 खाद्य तेलों के वेगन देश के विभिन्न भागों में भिजवाए हैं, इसके अतिरिक्त रायपुर रेल मंडल ने लगभग 15 टन सामग्री पार्सल वेगनों द्वारा मंगाई है. देश के विभिन्न भागों में भेजी गई है साथ ही मंदिर हसौद साइडिंग से एफसीआई के सहयोग से देश के विभिन्न भागों में चावलों की आपूर्ति की जा रही है.
ये भी पढ़ें:
इस स्मार्ट एप के जरिए कोरोना संभावितों पर नजर रखने की तैयारी, जानिए क्या है खासियत
कोरोना मरीज मिलने के बाद कोरबा के मस्जिद में ठहरे 16 जमातियों पर FIR, लगा ये बड़ा आरोप
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 6, 2020, 5:30 PM IST


