स्वास्थ्य अधिकारियों-कर्मचारियों की कांटेक्ट हिस्ट्री से निर्धारित होगी जिम्मेदारी


स्वास्थ्य अधिकारियों-कर्मचारियों की कांटेक्ट हिस्ट्री से निर्धारित होगी जिम्मेदारी


प्रोटोकाल अनुसार की जायेगी आवश्यक कार्यवाही : स्वास्थ्य आयुक्त श्री किदवई 


भोपाल : मंगलवार, अप्रैल 7, 2020, 21:39 IST

स्वास्थ्य आयुक्त श्री फैज अहमद किदवई ने कहा है कि स्वास्थ्य संचालनालय में अधिकारियों-कर्मचारियों के बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमण से प्रभावित होने के कारणों की जाँच की जा रही है। उनकी कांटेक्ट हिस्ट्री और इसके क्रम की पड़ताल करने के निर्देश जिला प्रशासन को दिये गये हैं। निर्धारित प्रोटोकाल के अनुसार जानकारी प्राप्त होने पर ही आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

श्री फैज अहमद किदवई ने बताया कि परस्पर सम्पर्क से ही कोरोना संक्रमण का विस्तार होता है। अत: प्रभावित व्यक्ति किन लोगों से किस क्रम में मिले और यह कहाँ से आरंभ हुआ, इसकी ट्रेसिंग आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यह पता लगाना होगा कि स्वास्थ्य संचालनालय में यह कहाँ से शुरू हुआ। जब तक संबंधित व्यक्ति स्वयं के सम्पर्कों के क्रम का ब्यौरा (कांटेक्ट हिस्ट्री) नहीं देंगे, तब तक निश्चित रूप से कुछ कह पाना कठिन है। श्री किदवई ने कहा कि जिला प्रशासन प्रोटोकाल के तहत जानकारी एकत्र कर रहा है। इसके बाद ही जिम्मेदारी निर्धारित कर कार्यवाही की जा सकेगी।


संदीप कपूर


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here