MP: कोरोना ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने कार को बनाया घर, सीएम ने सराहा – Mp doctor posted on corona duty built the house cm praised

  • भोपाल के डॉक्टर सचिन नायक की सीएम ने की तारीफ
  • पत्नी और बच्चे को बचाने को कार में ही रह रहे हैं सचिन

देश भर में कोरोना से जंग लड़ रहे कोरोना वारियर्स की कहानियां सामने आ रही हैं. इनमें से एक योद्धा भोपाल के जेपी हॉस्पिटल में कार्यरत डॉक्टर सचिन नायक हैं.

हॉस्पिटल में कोरोना संक्रमित लोगों के बीच काम कर रहे डॉक्टर नायक घंटों ड्यूटी के बाद इन दिनों अपने घर नहीं जा रहे, बल्कि इन्होंने अपनी कार को ही अगले कुछ दिनों के लिए अपना घर बना लिया है. ऐसा इन्होंने अपनी पत्नी और बच्चे को संक्रमण के खतरे से बचाने के लिए किया है.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

ड्यूटी खत्म कर डॉक्टर नायक अस्पताल के पास ही अपनी कार को पार्क कर उसमें ही रहते हैं. कार में ही उन्होंने दैनिक उपयोग की चीज़ें और किताबें रखी हैं. खाली समय में वो किताब पढ़ लेते हैं और परिवार से फोन पर या वीडियो कॉल पर बात कर संतुष्टि कर लेते हैं.

डॉक्टर सचिन नायक के मुताबिक ऐसा करते हुए उन्हें करीब एक हफ्ता हो गया है. डॉक्टर नायक के मुताबिक इन दिनों वैसे भी ड्यूटी का टाइम बढ़ गया है क्योंकि कई बार संदिग्धों का सैंपल लेने भी जाना होता है.

मुख्यमंत्री शिवराज ने की तारीफ

डॉक्टर सचिन नायक की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने डॉक्टर नायक की तारीफ की है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि ‘आप जैसे कोरोना के विरुद्ध युद्ध लड़ रहे योद्धाओं का मैं और सम्पूर्ण मध्य प्रदेश अभिनन्दन करता है. इसी संकल्प के साथ हम सब निरंतर आगे बढ़ें, तो यह महायुद्ध और जल्द जीत सकेंगे. सचिन जी, आपके जज्बे को सलाम.’

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here