छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस से संक्रमित 9वें मरीज को भी डिस्चार्ज कर दिया गया है.
देशभर में कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा के बीच छत्तीसगढ़ के लिए राहत भरी खबर है.
छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के संक्रमण से जुड़ा पहला मामला 18 मार्च को सामने आया था. इसके बाद 4 अप्रैल तक कुल 10 पॉजिटिव केस मिले. इनमें से 9 को डिस्चार्ज किया जा चुका है. सीएम भूपेश बघेल ने इसको लेकर एक ट्वीट किया है. सीएम ने लिखा है- अभी सूचना प्राप्त हुई है कि कोरबा निवासी एक और #COVID-19 पॉजिटिव मरीज का पूर्णतः इलाज होने के बाद उसे अस्पताल द्वारा डिस्चार्ज कर दिया गया है. अब तक 10 में से 9 मरीज इलाज करवाकर घर जा चुके हैं.
#CoronaVirusUpdateअभी सूचना प्राप्त हुई है कि कोरबा निवासी एक और #COVID-19 पॉजिटिव मरीज का पूर्णतः इलाज होने के बाद उसे अस्पताल द्वारा डिस्चार्ज कर दिया गया है।
अब तक 10 में से 9 मरीज इलाज करवाकर घर जा चुके हैं।
देश जीतेगा
कोरोना हारेगा— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) April 6, 2020
70 हजार से अधिक संदिग्ध
राज्य सरकार द्वारा पेश किए गए एक आंकड़े के मुताबिक प्रदेश में 70 हजार 456 कोरोना संक्रमण के संदिग्ध लोग होम क्वॉरेंटाइन में रखे गए हैं. छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए राज्य नोडल अधिकारी (होम क्वारंटाइन और मीडिया प्रभारी) डॉ. अखिलेश त्रिपाठी ने न्यूज 18 को बताया कि इसके अलावा सरकारी व्यवस्थाओं में 146 लोग क्वॉरेंटाइन में हैं. कुल क्वॉरेंटाइन लोगों में 2151 लोग विदेश से छत्तीसगढ़ आने वाले और करीब 60 हजार ऐसे संदिग्ध हैं, जो अधिक संक्रमित प्रदेशों से छत्तीसगढ़ में आए लोग व उनके परिजन, लॉकडाउन के बाद पलायन कर आने वाले मजदूर, बाकि तबलीगी जमात से जुड़े लोग और संदिग्ध मरीजों के संपर्क में आने वाले लोग व उनके परिजन हैं. संदिग्ध मरीजों की पहचान व खोजबीन अब भी जारी है.
ये भी पढ़ें:
Fact Check: क्या तेजी से कोरोना वायरस फ्री जोन की ओर बढ़ रहा है छत्तीसगढ़?
‘CRPF के 76 जवानों की लाशें देख हाथ-पैर कांपने लगे थे, कैमरा निकालने की हिम्मत तक नहीं थी’
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 6, 2020, 4:18 PM IST


