पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह ने पार्टी से जुड़ी खास बातों को याद किया. (File Photo)
भारतीय जनता पार्टी (BJP) सोमवार को अपना स्थापना दिवस मना रही है. पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने भी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है.
भाजपा के 40वें स्थापना दिवस पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने अपने निवास में धवाजारोहन किया. रमन सिंह ने कहा कि 40 साल पहले मुंबई में पार्टी की स्थापना की गई थी. सर्व सम्मति से अटल बिहारी वाजपेई को अध्यक्ष बनाया गया था. पुराने खास पलों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा होने के कारण मैं खुद कवर्धा से उस स्थापना अवसर पर शामिल होने गया था. आज गर्व के साथ कह सकता हूं कि भारतीय जनसंघ से भारतीय जनता पार्टी का सफर बहुत शानदार है. रमन सिंह ने कहा कि आज का दिन जीवन का अविस्मरणीय क्षण होता है लेकिन करोना के कारण मर्यादा में बंधे हैं और घरों से नहीं निकल रहे है.
आज सपरिवार निवास स्थान में भाजपा के स्थापना दिवस पर माँ भारती, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी व श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।@BJP4India आज प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन से निरंतर राष्ट्र को प्रगति की नई दिशा प्रदान कर रही है। pic.twitter.com/tHDU3UUAdK
— Dr Raman Singh (@drramansingh) April 6, 2020
पूर्व सीएम ने किया ट्वीट
पार्टी के स्थापना दिवस पर पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने एक ट्वीट भी किया है. उन्होंने लिखा कि देश के देश के समर्थन और स्नेह से सबसे बड़े राजनैतिक दल के रूप में स्थापित बीजेपी जनसेवा औ प्रगति की पर्याय बन चुकी है. आज इस अद्भुत संगठन के संस्थापकों को स्मरण कर सदैव समर्पित कार्यकर्ता बंधुओं एवं समर्थक जनता-जनार्दन को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.
देश के समर्थन व स्नेह से सबसे बड़े राजनैतिक दल के रूप में स्थापित @BJP4India जनसेवा व प्रगति की पर्याय बन चुकी है। आज इस अद्भुत संगठन के संस्थापकों को स्मरण कर सदैव समर्पित कार्यकर्ता बंधुओं एवं समर्थक जनता-जनार्दन को #BjpFoundationDay की हार्दिक शुभकामनाएं। #BJPat40 pic.twitter.com/vorqhiYNLV
— Dr Raman Singh (@drramansingh) April 6, 2020
ये भी पढ़ें:
PM नरेंद्र मोदी के दीया जलाने की अपील पर CM भूपेश बघेल का ट्वीट, दी ऐसी सलाह
महासमुंद: PM नरेंद्र मोदी की अपील पर लोगों ने जलाए दिए, कोरोना से लड़ने का दिया संदेश
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 6, 2020, 12:49 PM IST


