कोरोना से परेशान होकर आत्महत्या करने की वाट्सएप पर फैलायी अफवाह, युवक पर FIR दर्ज Rumors spread on WhatsApp to commit suicide after being harassed by Corona, FIR lodged against youth | chhattisgarh – News in Hindi

CORONA से परेशान होकर आत्महत्या करने की वाट्सएप पर फैलायी अफवाह, युवक पर FIR दर्ज

वॉट्सऐप ग्रुप में भ्रामक जानकारी देने का आरोप लगा है.

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के सारंगगढ़ पुलिस थाने में एक युवक पर कोरोना को लेकर अफवाह फैलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है.

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के सारंगगढ़ पुलिस थाने में एक युवक पर कोरोना को लेकर अफवाह फैलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है. आरोपी युवक कोरोना से परेशान होकर आत्महत्या करने की अफवाह वाली एक पोस्ट वाट्सएप ग्रुप में शेयर किया था. ग्रुप के एडमिन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है. घटना के बाद से आरोपी फरार है, पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है.

रायगढ़ के सारंगगढ़ थाना क्षेत्र में खुडूभांटा में रहने वाले एक साप्ताहिक अखबार के संपादक हरिनाथ खूंटे ने बीते 7 अप्रैल को शिकायत दर्ज कराई थी. इसमें उन्होंने बताया था कि कृष्ण कुमार महिलाने निवासी बरतुंगा द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप में कोविड-19 महामारी को लेकर भ्रामक खबरें फोटो के साथ पोस्ट की गई. इसके बाद उसे पोस्ट डीलीट करने कहा गया, लेकिन उसने नहीं किया. इसके बाद आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत की गई है. शिकायत पर आरोपी कृष्णकांत महिलाने के विरुद्ध अपराध क्रमांक 159/2020 धारा 188 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

पुलिस कर रही निगरानी
सारंगगढ़ पुलिस थाना के प्रभारी आशीष वासनिक ने बताया कि वाट्सएप ग्रुप के एडमिन की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. आरोपी की तलाश की जा रही है, वो फरार है. सभी सोशल साइट पुलिस के सायबर सेल की निगरानी में हैं, जिससे ऐसी भ्रामक व अराजकता फैलाने वाले पोस्ट, ट्वीट्स आदि की सूचनाएं प्राप्त होने पर अथवा संज्ञान में आने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है. लोगों को ऐसी भ्रामक जानकारी व अफवाह नहीं फैलाने की अपील भी की जा रही है.ये भी पढ़ें:
छत्तीसगढ़: 10 में से 9 कोरोना मरीज ठीक, लेकिन खतरा टला नहीं, क्योंकि संदिग्धों में से महज 3% की हो सकी है जांच

CM भूपेश बघेल का खत: ‘प्रधानमंत्री जी लॉकडाउन के बाद ऐसा करने से पहले विचार कर लें’ 

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायगढ़ से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: April 8, 2020, 10:04 AM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here