BCG Vaccine A Hope For COVID-19 Patients – कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में भारत के लोगों के लिए उम्‍मीद बना BCG वैक्‍सीन..

कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में भारत के लोगों के लिए उम्‍मीद बना BCG वैक्‍सीन..

प्रतीकात्‍मक फोटो

नई दिल्ली:

Coronavirus Outbreak: भारत में बचपन में दी जाने वाली ट्यूबरकुलोसिस (टीबी या तपेदिक) से बचाव की वैक्‍सीन BCG, कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में उम्‍मीद की नई किरण बनकर सामने आई है. कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण दुनियाभर में अब तक 80 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. एक नई रिपोर्ट में पता चला है कि जिन लोगों को BCG वैक्‍सीन दी गई है, उनमें मृत्‍य दर.यह वैैक्‍सीन न लेने वाले लोगों की तुलना में काफी कम है. वैज्ञानिक अब बीसीजी यानी Bacille Calmette-Guerin का टेस्‍ट यह देखने के लिए कर रहे हैं कि कोरोना सहित अन्‍य वायरस संक्रमण के असर को कम करने के लिए इम्‍यून सिस्‍टम को बढ़ाने का काम करता है

गौरतलब है कि बीसीजी यानी Bacille Calmette- Guerin का टीका जन्म के तुरंत बाद लगता है. यह ट्यूबरकुलोसिस यानी टीबी से बचाव के लिए होता है. टीबी यानी तपेदिक से बचाव के लिए यह वैक्‍सीन सबसे पहले वर्ष 1920 के आसपास दुनिया में आया था. चूंकि भारत मे टीबी के केसों की संख्‍या काफी होती है, ऐसे में देश में 1948 में पहली बार बीसीजी टीके का इस्तेमाल हुआ, 1962 में इसे टीबी प्रोग्राम में शामिल किया गया था. ह्यूस्टन में एमडी एंडरसन कैंसर सेंटर में प्रोफेसर ऑफ यूरोलॉजिक आंकोलाजी आशीष कामत ने कहा, ‘इस बात के कई प्रमाण मिले हैं कि टीबी के खिलाफ यूज की जाने वाली BCG वैक्‍सीन नवजात शिशुओं ही नहीं बल्कि वैक्‍सीनेटेड किए गए दूसरे लोगों में भी मृत्‍यु दर में कमी करता है.’

राज्य / केंद्रशासित प्रदेश पुष्ट मामले ठीक हुए / माइग्रेट हुए मृत्यु
अंडमान एवं निकोबार 10 0 0
आंध्र प्रदेश 305 1 4
अरुणाचल प्रदेश 1 0 0
असम 27 0 0
बिहार 38 0 1
चंडीगढ़ 18 7 0
छत्तीसगढ़ 10 9 0
दिल्ली 576 21 9
गोवा 7 0 0
गुजरात 165 25 13
हरियाणा 147 28 3
हिमाचल प्रदेश 18 2 1
जम्मू एवं कश्मीर 116 4 2
झारखंड 4 0 0
कर्नाटक 175 25 4
केरल 336 70 2
लद्दाख 14 10 0
मध्य प्रदेश 229 0 13
महाराष्ट्र 1,018 79 64
मणिपुर 2 0 0
मिज़ोरम 1 0 0
ओडिशा 42 2 1
पुदुच्चेरी 5 1 0
पंजाब 91 4 7
राजस्थान 328 21 3
तमिलनाडु 690 19 7
तेलंगाना 364 35 7
त्रिपुरा 1 0 0
उत्तराखंड 31 5 0
उत्तर प्रदेश 326 21 3
पश्चिम बंगाल 99 13 5
भारत में कुल मामले 5,194 # 402 149
* यह सूची केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी की गई सूचना के आधार पर 8 अप्रैल, 2020 को 0900 बजे (IST) अपडेट की गई है… सूची में LIVE अपडेट पढ़ने के लिए https://www.mohfw.gov.in/ पर क्लिक करें…
# मामलों का राज्यवार वितरण पुष्टि पर निर्भर करता है…

मेडिकल साइंस की नजर में बीसीजी का वैक्सीन बैक्टीरिया से मुकाबले के लिए रोग प्रतिरोधक शक्ति देता है, जो शरीर के इम्‍युनिटी सिस्‍टम को मजबूत बनाकर रोगों से लड़ने में मदद करता हैं. डॉक्‍टर कामत ने NDTV को बताया कि जिन देशों के पास बीसीजी प्रोटोकॉल था, वहां और जिन देशों के पास यह रक्षा कवच नहीं था, वहां कोरोना वायरस से प्रभावितों की संख्‍या में करीब 10 गुना अंतर देखा गया. दूसरे शब्‍दों में कहें जो जिन देशों के लोगों ने बीसीजी वैक्‍सीन लिया है, उनकी संख्‍या यह वैक्‍सीन न लेने वाले लोगों की तुलना में काफी कम थी. गौरतलब है कि अमेरिका, इटली, स्‍पेन, ईरान इस समय कोरोना वायरस से सबसे ज्‍यादा प्रभावित हैं. अमेरिका में तो कोरोना वायरस के प्रभावितों की संख्‍या तीन लाख के पार पहुंच गई है.

वीडियो: कोराना वायरस के खिलाफ सरकार की आक्रामक रणनीति


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here