कोरोना से जंग में लोगों ने महासमुंद में दीयों से लिखा मोदी, फोटो वायरल Modi wrote to Diyas in Mahasamund in battle with Corona, photo viral | chhattisgarh – News in Hindi

कोरोना से जंग में लोगों ने महासमुंद में दीयों से लिखा मोदी, फोटो वायरल

दीप जलाने की ये फोटो वायरल हो रही है.

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में भी देखने को मिला. पीएम मोदी के आह्वान पर लोगों ने रविवार को अपने घर के बाहर निकलकर रात 9 बजे दीपों की सजावट की.

महासमुंद. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीपक जलाने देश के नाम आह्वान का असर छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में भी देखने को मिला. पीएम मोदी के आह्वान पर लोगों ने रविवार को अपने घर के बाहर निकलकर रात 9 बजे दीपों की सजावट की. 9 मिनट तक घर के बाहर लोग दिए, मोमबत्ती, कैंडल जलाकर मोबाइल का टॉर्च दिखाते नजर आए. कई स्थानों पर लोगों ने दिवाली की तरह दीप सज्जा कर आतिशबाजी भी की. लेकिन इन सबके बीच एक फोटो खूब वायरल हो रही है, जिसमें लोगों ने दीपों से मोदी लिखा.

पीएम के इस आह्वान का असर जिले में शहर से लेकर गांव तक देखने को मिला. लोग स्वतः ही 9 बजते ही घरों से बाहर निकल गए. शंखों और घंटियों के ध्वनि के बीच दीपकों की सजावट की गई थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते शुक्रवार को सभी से अपील की थी कि रविवार 5 अप्रैल की रात 9 बजे सभी को घर की लाईटें बंद करके 9 मिनट तक घर के बाहर दिए, मोमबत्ती, कैंडल या फिर मोबाइल का टॉर्च जलाना है. ताकि हम दिखाए कि हम कोरोना वायरस के साथ लड़ने में एक साथ हैं. जिसका असर दिखाई पड़ा. लोगों ने भारत माता की जय के नारे भी लगाए.

पटाखे भी जलाए
रविवार की रात 9 बजे कई लोगों ने लॉकडाउन के नियमों का उलंघन करते हुए घरों से बाहर निकले और पटाखे जलाए. राजधानी रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, महासमुंद, बीजापुर सहित अन्य जिलों में लोगों ने पटाखे जलाए. जबकि पीएम मोदी ने सिर्फ दीये, मोमबत्ती और टॉर्च जलाने कहा था. इसके बावजूद भी लोग सड़कों पर उतरे और मसाल और पटाखे जलाए.ये भी पढ़ें:
CM भूपेश बघेल का खत: ‘प्रधानमंत्री जी लॉकडाउन के बाद ऐसा करने से पहले विचार कर लें’ 

तंत्र सिद्ध करने युवक ने की मां समेत 4 लोगों की हत्या, 3 मवेशी और 12 मुर्गियों को भी मार डाला 

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए महासमुंद से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: April 6, 2020, 11:13 AM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here