महासमुंद पुलिस लोगों की मदद कर रही है.
पुलिस जवानों की मदद के लिए महासमुंद जिले में पुलिस विभाग (Mahasamund Police) रक्षित केन्द्र में पुलिस वेल्फेयर (Police Welfare) से जवानों के लिए मास्क (Mask) तैयार कर रहा है.
साथियों की मदद कर रहे जवान
महासमुंद एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि पुलिस के जवान रोजाना 200 से 250 मास्क तैयार कर रहे हैं. बाजार से कपड़ा अरेंज किया जाता है जिसे रक्षित केंद्र में पुलिस के 2 जवान और 2 टेलर मास्टर मिलकर मास्क तैयार करते हैं. तैयार किए जा रहे मास्क को जिलेभर में तैनात करीब 1 हजार से भी अधिक पुलिस के जवानों और जिले के 100 से भी अधिक होमगार्ड के जवानों को वितरित किया जा रहा है. इसके साथ ही जिले के सभी थानों और पुलिस चौकियों में भी इन मास्कों को भेजा जा रहा है ताकि किसी के पास भी मास्क की कमी न हो.
एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने यह भी बताया कि जवानों को मास्क देने के बाद जो भी मास्क रह जाएगा उसे पुलिस की टीम गरीब तबके के लोगों तक पहुंचाएगी. इसके साथ ही जवानों के हाथ धोने की व्यवस्था, सैनिटाइटर के साथ-साथ पुलिस थानों को भी सैनिटाइज करने का काम भी विभाग द्वारा किया जा रहा है ताकि जवान और उसके परिवारों की सुरक्षा भी इन परिस्थितियों में की जा सके.पुलिस कर रही गरीबों की मदद
कोविड-19 के कारण पूरे देश में लॉकडाउन है. इस वजह से समाज के छोटे तबकों पर गुजर-बसर का संकट आ गया है. बाहर कोरोना वायरस का भय और घर बैठे परिवार के दाना-पानी की चिंता सबको सता रही है. अब गरीबों की मदद के लिए महासमुंद पुलिस आगे आई है. एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर और उनकी टीम हर दिन जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में जरूरतमंदों के लिए राशन सामग्री पहुंचाने के काम कर रही है. साथ ही जिले के 19 शहीद परिवारों के बीच भी मदद पहुंचा रहे हैं.
ये भी पढ़ें:
लॉकडाउन में फंसे राशनकार्ड धारकों को बड़ी राहत, सरकार ने बनाई ये नई व्यवस्था
फूड सेल में फर्जी कॉल करना युवक को पड़ा महंगा, पकड़कर थाने ले गई रायपुर पुलिस
दिल्ली मीडिया के साथ CM भूपेश बघेल की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, COVID-19 एक्शन प्लान पर हुई चर्चा
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए महासमुंद से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 10, 2020, 9:33 AM IST


