महासमुंद पुलिस ने लोगों को बांटा राशन
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के महासमुंद (Mahasamund) जिले में पुलिस का सोशल पुलिसिंग (Social Policing) देखने को मिला है.
महासमुंद. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के महासमुंद (Mahasamund) जिले में पुलिस का सोशल पुलिसिंग (Social Policing) देखने को मिला है. जहां लॉकडाउन (Lockdown) के चलते रोजी रोटी के लिए मोहताज गरीब परिवारों को पुलिस कप्तान के साथ टीम ने जाकर राशन का वितरण किया. महासमुंद पुलिस अधीक्षक (SP) प्रफुल्ल ठाकुर ने अपने टीम के साथ शहर के सुभाष नगर, कुम्हारपारा, नयापारा और पिटियाझर वार्ड पहुंचकर 100 से अधिक गरीब लोगों को राशन का वितरण किया. साथ ही पुलिस अधीक्षक ने जनता को कोरोना वायरस से बचने के सुझाव देकर घरों में रहने की समझाइश देते हुए अपील की. एसपी के साथ महासमुंद एसडीओपी नारद सूर्यवंशी, कोतवाली प्रभारी राकेश खुटेश्वर, आरआई नीतिश नायर सहित स्टाफ मौजूद रहे.
एसपी की जनता से अपील
महासमुंद पुलिस ने लोगों से घर पर ही रहने की अपील की है
पुलिस अलर्ट
ये भी पढ़ें:
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए महासमुंद से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 3, 2020, 11:14 AM IST


