रायपुर मेयर ने किया निरीक्षण.
राजधानी रायपुर (Raipur) में पीलिया (jaundice) के लगातार बढ़ते मामलों की वजह से नगर निगम (Raipur Nagar Nigam) और स्वास्थ्य विभाग (Health Department) में हड़कंप मचा हुआ है.
मेयर ने पकड़ी गलती
दरअसल, रायपुर के महापौर एजाज ढेबर जब विशेषज्ञों की टीम लेकर भाठागांव स्थित नगर निगम के फिल्टर प्लांट पहुंचे तब सप्लाई किए जा रहे पानी में ही बड़ी खामी पाई गई. महापौर ने न्यूज़ 18 को बताया कि फिल्टर प्लांट से ही टंकियों और नलों में दूषित पानी और कीड़े पहुंच रहे थे. मेयर के मुताबिक फिल्टर प्लांट के 16 फिल्टर बेल्ट आज तक नहीं बदले गए हैं. वहीं पानी के शुद्धिकरण के लिए संपवेल में जो रेत डाली जाती है वो पूरी तरह कीचड़ बन गई है जिसमें कीड़े पनप चुके है. यही टंकियों से नलों के जरिए लोगों के घरों तक पानी की सप्लाई की जा रही है.
निरीक्षण के बाद महापौर एजाज ढेबर (Mayor Aijaz Dhebar) ने दोषियों पर कार्रवाई करने की बात कही है. आपको बता दें कि रायपुर में लगातार पीलिया के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है. आमापारा, खो-खो पारा, वासुदेव पारा, सुंदर नगर, मोवा, कांपा, चंगोराभाटा, रामकुंड और आसपास के इलाकों में पीलिया के 100 से ज्यादा मरीज मिले हैं. इसके अलावा अन्य इलाकों में भी लगातार मरीज मिल रहे हैं.ये भी पढ़ें:
कोरबा का पहला कोरोना पॉजिटिव मरीज हुआ डिस्चार्ज, स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी
COVID-19: 7 ड्रोन से रखी जा रही कटघोरा पर नजर, सर्वे के साथ होम डिलीवरी सेवी भी
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 11, 2020, 1:06 PM IST


