MP: कोरोना ड्यूटी पर लगे पुलिसकर्मियों के लिए चलता फिरता कैफेटेरिया – Madhya pradesh mobile cafeteria started in burhanpur for on duty police in corona lockdown

  • कोरोना ड्यूटी पर लगे बुरहानपुर पुलिस के लिए खास इंतजाम
  • कैफेटेरिया पर पुलिसकर्मियों को मिलता है चाय और नाश्ता

कोरोना ड्यूटी पर लगे पुलिसकर्मियों के लिए बुरहानपुर पुलिस ने खास इंतजाम किए हैं जिससे दिन भर फील्ड में तैनाती के दौरान उन्हें भूखा प्यासा ना रहना पड़े.

बुरहानपुर पुलिस ने एक मोबाइल कैफेटेरिया बनाया है, जो इन दिनों शहर में अलग-अलग प्वॉइंट्स पर कोरोना ड्यूटी पर लगे पुलिसकर्मियों को चाय, नाश्ता और पानी उपलब्ध कराएगा.

आमतौर पर पुलिसकर्मियों के लिए कैंटीन भी होती है, लेकिन कोरोना संकटकाल में पुलिसकर्मियों को घंटों फील्ड पर रहना पड़ रहा है और लॉकडाउन के कारण चाय और नाश्ते की दुकान खुली ना होने पर पुलिसकर्मियों को कई बार भूखा रहना पड़ रहा है, जिसके चलते जिला पुलिस ने इस कैफेटेरिया की शुरुआत की.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

पुलिस के आला अधिकारियों के मुताबिक, कोरोना की लड़ाई में जनसेवा में लगे पुलिस के जवानों के उत्साहवर्धन करने के लिए इस सेवा को शुरू किया गया है, जिससे उन्हें गर्मियों के इन कठिन दिनों में भी पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी करने में किसी तरह की समस्या ना हो.

बुरहानपुर के 4 थाना क्षेत्रों पुलिसकर्मियों को कॉफी, चाय, नाश्ते और पानी की व्यवस्था के साथ ही पुलिसकर्मियों के लिए इस मोबाइल कैफेटेरिया में मास्क और सैनिटाइजर की व्यवस्था भी है.

दरअसल, लॉकडाउन के चलते सड़कों पर इसका सख्ती से पालन करवाने के लिए देशभर के पुकिसकर्मी इन दिनों बिना दिन रात देखे संक्रमण के खतरे के बीच ड्यूटी कर रहे हैं. ऐसे में लोग अलग-अलग तरह से इनकी लोग हौसला अफजाई भी कर रहे हैं.

कोरोना पर भ्रम फैलाने से बचें, आजतक डॉट इन का स्पेशल WhatsApp बुलेटिन शेयर करें

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here