सीएम योगी बोले- लॉकडाउन पर जो फैसला PM मोदी करेंगे, वही प्रदेश में होगा लागू – Up govt to follow prime minister decision on lockdown cm yogi

  • कई राज्यों ने लिया लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला
  • यूपी में 15 अप्रैल से शुरू होगी ऑनलाइन रजिस्ट्री

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि लॉकडाउन पर जो फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे, वही प्रदेश में लागू होगा. दरअसल, कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने लॉकडाउन बढ़ा दिया है. वहीं, केंद्र सरकार की ओर से भी लॉकडाउन बढ़ाने के संकेत मिल रहे हैं.

लॉकडाउन के बीच उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने कुछ अहम बड़े फैसले लिए हैं. सीएम योगी ने शिक्षा, वित्त, कृषि, जल व निर्माण से जुड़े मामलों के लिए कमेटियां गठित की हैं. उन्होंने लॉकडाउन के दौरान विशेष सावधानी बरतने की भी बात कही.

सीएम योगी ने कहा कि लोकनिर्माण विभाग के कार्य सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कैसे हो सकते हैं, ये उपमुख्यमंत्री केशव मौर्या की अध्यक्षता में तय होगा. वहीं, शिक्षा संबंधी मामलों को उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा की अध्यक्षता में तय किया जाएगा.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

सीएम योगी ने कहा कि यूपी में 15 अप्रैल से जिलों में ऑनलाइन रजिस्ट्री शुरू हो जाएगी. साथ ही रेस्तरां भी ऑनलाइन डिलिवरी कर सकेंगे. योगी ने कहा कि फिलहाल स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे. किसानों के घर से फसल खरीदने की कोशिश करें ताकि कोरोना से मुकाबला किया जा सके.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here