राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने राज्यपाल को दी जन्म-दिन की बधाई


राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने राज्यपाल को दी जन्म-दिन की बधाई


 


भोपाल : सोमवार, अप्रैल 13, 2020, 18:13 IST

राज्यपाल श्री लालजी टंडन को राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जन्म-दिन की शुभकामनाएँ और बधाई दी है। उपराष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ, केन्द्रीय मंत्री श्री राजनाथ सिंह और श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, अन्य प्रदेशों के राज्यपालों, मुख्यमंत्रियों एवं उप-मुख्यमंत्रियों और गणमान्य व्यक्तियों ने ई-मेल, ट्विटर और फोन पर राज्यपाल श्री टंडन को बधाई दी है।

राज्यपाल श्री टंडन को ई-मेल, ट्विटर और टेलीफोन पर समाज के विभिन्न वर्गों, धर्मगुरूओं, सामाजिक सेवा संस्थानों, विद्वजनों, साहित्यकारों, पत्रकारों और आमजन की ओर से बधाई तथा आरोग्यपूर्ण दीर्घायु के शुभकामना संदेश निरंतर प्राप्त हो रहे हैं।


अजय वर्मा


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here