लॉकडाउन में सब्जी बेचने को लेकर रायपुर में बवाल, जमकर चलीं तलवारें, हुई पत्थरबाजी Ruckus in Raipur, fierce swords, stoning caused selling vegetables in lockdown | raipur – News in Hindi

लॉकडाउन में सब्जी बेचने को लेकर रायपुर में बवाल, जमकर चलीं तलवारें, हुई पत्थरबाजी

पत्थरबाजी में ऑटो का कांच टूट गया.

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की राजेन्द्र नगर बीएसयूपी कॉलोनी में सोमवार को जमकर हंगामा हुआ.

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की राजेन्द्र नगर बीएसयूपी कॉलोनी में सोमवार को जमकर हंगामा हुआ. कॉलोनी में बाहर से सब्जी बेचने आए व्यक्ति का लोगों ने विरोध किया. लॉकडाउन में सब्जी बेचने पर आपत्ति जताई. इसी बात को लेकर बवाल हो गया. बताया जा रहा है कि विरोध के बाद सब्जी विक्रेता अपने कुछ साथियों को लेकर वापस कॉलोनी में आ गया. इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हुआ और तलवारें चलीं और पत्थरबाजी भी होने लगी.

रायपुर के पुरानी बस्ती क्षेत्र के सीएसपी मनोज कुमार ध्रुव ने बताया कि लॉकडाउन का पालन करवाने को लेकर सब्जी वाले के कॉलोनी के अंदर घुसने पर दो गुटों में झड़प की खबर है. घटना के बाद कई संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल इलाके में अब शांति है. मामले की जांच की जा रही है.

इलाके में तनाव का माहौल
बता दें कि घटना सोमवार की दोपहर की बताई जा रही है. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है. बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान वहां तैनात हैं. किसी को भी बेवजह बाहर निकलने की इजाजत नहीं दी गई है. घटना में आटो समेत कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं. आस पास के इलाकों में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है. पुलिस जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है.ये भी पढ़ें:
कोविड-19: एक 16 साल के लड़के ने 21 लोगों को किया सं​क्रमित, बढ़ाई छत्तीसगढ़ सरकार की चिंता

मानसिक रूप से बीमार को तबलीगी जमात का सदस्य बताकर दी गालियां, FIR दर्ज

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: April 13, 2020, 5:40 PM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here