कोरोनाः दिल्ली पुलिस के जवानों को आदेश, बॉर्डर से न जाएं बाहर – Delhi corona virus police headquarters delhi border duty over

  • दिल्ली पुलिस को कोरोना संक्रमण का अंदेशा
  • जवानों को दिल्ली से बाहर न जाने का आदेश

कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए दिल्ली पुलिस लगातार एहतियात बरत रही है. दिल्ली पुलिस ने मुख्यालय में तैनात अपने सभी स्टाफ को कहा है कि वे किसी भी हालत में दिल्ली की सीमा को क्रास न करें.

सोमवार को लॉकडाउन का 21वां दिन था, लेकिन देश में कोरोना के मरीजों की संख्या कम नहीं हो रही है. दिल्ली में कोरोना के मरीजों की संख्या भी 1500 को पार कर गई है. हालांकि इसमें 1000 से ज्यादा मामले तबलीगी जमात से जुड़े हैं. दिल्ली पुलिस के जवान और अधिकारी भी कोरोना के चपेट में आ रहे हैं. दिल्ली पुलिस के तीन स्टाफ कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

पुलिसकर्मियों को दिल्ली बॉर्डर से बाहर न जाने का आदेश

बता दें कि दिल्ली पुलिस के कई जवान उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान में रहते हैं और काम करने के लिए दिल्ली आते हैं. इससे संक्रमण का खतरा बढ़ता है. अब नए आदेश में दिल्ली पुलिस ने कहा है कि दिल्ली मुख्यालय में कार्यरत सभी जवान और अधिकारी ड्यूटी खत्म होने के बाद दिल्ली की सीमा को नहीं छोड़ेंगे.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें

रहने के लिए हॉस्टल और गेस्ट हाउस का इंतजाम

संक्रमण रोकने के लिए दिल्ली पुलिस के बैरक को खाली कराया जा रहा है. इन बैरकों की बनावट ऐसी है कि यहां पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना मुश्किल है. दिल्ली पुलिस के जवानों के रहने के लिए हॉस्टल और गेस्ट हाउस की व्यवस्था की जा रही है.

सोमवार को दिल्ली पुलिस के 30 जवानों-अधिकारियों ने खुद को क्वारनटीन करने का फैसला किया है. दरअसल, जांच के दौरान ये बात सामने आई कि ये सभी जवान-ऑफिसर एक ऐसे पुलिसकर्मी के संपर्क में आए थे जो कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है. जो पुलिस अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है वो एम्स में तैनात था.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here