मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्कूल शिक्षा विभाग को अनुमति प्रदान की है.
सरकार द्वारा 24 मार्च से संपूर्ण भारत को 14 अप्रैल तक लॉकडाउन किया है. इतने लंबे समय तक स्कूल बंद होने के कारण परीक्षाएं नहीं कराई जा सकीं, जिसके चलते यह निर्णय लिया गया गया है.
मुख्यमंत्री बघेल ने संचालक लोक शिक्षण को इसकी अनुमति प्रदान कर दी है. उल्लेखनीय है कि प्रदेश में नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए राज्य शासन द्वारा 19 मार्च से सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है. हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी स्कूल की परीक्षाओं को भी स्थगित किया गया है. इसके बाद 20 मार्च से पूरे छत्तीसगढ़ को लॉकडाउन किया जा चुका है.
बता दें कि सरकार द्वारा ने 24 मार्च से संपूर्ण भारत को 14 अप्रैल तक लॉकडाउन किया है. इतने लंबे समय तक स्कूल बंद होने के कारण परीक्षाएं नहीं कराई जा सकीं, जिसके चलते यह निर्णय लिया गया गया है. राज्य सरकार ने कक्षा पहली से 8वीं तक और कक्षा 9वीं और 11वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों को सामान्य कक्षोन्नति (जनरल प्रमोशन) देने का निर्णय लिया है.
ये भी पढ़ें- NTA ने इन सात परीक्षाओं की अप्लीकेशन डेट बढ़ाई, यहां देखें पूरी लिस्ट
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: March 31, 2020, 9:13 PM IST


