Friday, July 4, 2025
HomeUncategorizedshilpa shetty: Shilpa Shetty ने बताया Lockdown2 में मात्र 15 मिनट में...

shilpa shetty: Shilpa Shetty ने बताया Lockdown2 में मात्र 15 मिनट में कैसे रखें खुद को फिट – shilpa shetty style surya namaskar at home during lockdown 2 to stay fit

NBT

नई दिल्ली: Lockdown2 यानी कि Coronavirus के चलते Lockdown का दूसरा चरण शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यह घोषणा कर दी है कि 3 मई तक इसे आगे बढ़ाया गया है। अगर अब तक भी घर बैठे आपने अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना शुरू नहीं किया तो अब कर दें। लंबे समय तक घर पर बिना किसी शारीरिक गतिवधि के रहने से आपके शरीर में काफी परेशानियां आ सकती हैं। इसलिए Shilpa Shetty ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया है कि किस तरह मात्र 15 मिनट में आप अपनी हेल्थ का ध्यान रख सकते हैं।

Shilpa Shetty ने अपनी इस वीडियो में पावरफुल योग सूर्य नमस्कार कर के दिखाया है। इस वीडियो में योग वीडियोज के लिए पॉपुलर अभिनेत्री ने अपनी तरह से कुछ बदलाव भी किए हैं। सूर्य-नमस्कार में 12 पोज शामिल होते हैं। कार्डियोवैस्कुलर वर्कआउट होने के साथ-साथ सूर्य-नमस्कार शरीर और दिमाग दोनों में सकारात्मक ऊर्जा भरने के लिए भी जाना जाता है। Lockdown2 में आपके शरीर के साथ-साथ दिमाग को भी सकारात्मक करने के लिए यह काफी कारगर है। क्या आप अच्छे स्वास्थ्य के लिए रोजाना 15 मिनट भी नहीं निकाल सकते?

कब करना चाहिए सूर्य नमस्कार?

सूर्य नमस्कार खाली पेट प्रात: काल करना सबसे अच्छा है। सूर्य नमस्कार को पूरा करने के लिए 2 सेट्स सम्मिलित हैं। इसके हर सेट में 12 योग मुद्रा होती हैं। इसे करने के कई वर्जन्स हो सकते हैं, लेकिन आप किसी एक वर्जन पर टिके रहें और इसे रोजाना करें।

NBT

सूर्य-नमस्कार के लाभ:

– ह्रदय स्वास्थ्य का रखता है ख्याल

– मसल्स को स्ट्रेच और टोन करने में करता है मदद

– नर्वस सिस्टम का रखता है ख्याल

– वजन घटाने के लिए काफी अच्छी एक्सरसाइज

– इम्युनिटी सिस्टम होता है स्ट्रांग

– ओवरऑल हेल्थ को ठीक करने के साथ-साथ माइंड रिलैक्स करता और बॉडी को भी टोन करता है

इतने सारे बेनिफिट्स वाले इस आसन को आप Shilpa Shetty स्टाइल या अपने स्टाइल में भी कर सकते हैं। बस जरूरी है तो रोजाना इस रूटीन को फॉलो करना।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RECENT COMMENTS

casino online slot depo 10k bonus new member slot bet 100 slot jepang
slot depo 10k slot gacor slot depo 10k slot bet 100