पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह ने सीएम भूपेश बघेल को एक पत्र लिखा है. (File Photo)
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह (Dr. Raman Singh) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) द्वारा किए गए लॉकडाउन (Lock Down 2.0) को लेकर एक बड़ा बयान दिया है.
कोरोना की लड़ाई हम सभी की है. राज्य सरकार को गरीबों पर ध्यान देनी चाहिए. पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने मांग की कि आपदा राशि से मज़दूरों को पैसा दिया जाए. उन्होंने केवल जिला प्रशासन के माध्यम से खाद्यान्न सामग्रियों के वितरण पर भी एतराज़ जताया.
इसके अलावा डॉ. रमन सिंह ने दूसरे राज्यों में फंसे मज़दूरों के लिए कोई काम नहीं होने की बात कही. इधर लॉकडाउन की दौरान शराब दुकान खोलने की तैयारियों को लेकर रमन सिंह ने कहा कि इस परिस्थिति में शराब दुकान खोलने के लिए कमेटी बनाना दुखद है. रमन सिंह ने सवाल उठाया कि क्या कोरोना से मौत हो सकती है, लेकिन दारू से नहीं होगी. वहीं टेस्टिंग किट को लेकर कहा कि राज्य सरकार टेंडर प्रक्रिया में ही उलझी है. उसके अलावा तबलीगी जमात के मामले में पुलिस को मामला सौंप देने की बात कही है.
सीएम बघेल से की ये मांगपूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने सूबे के मुखिया भूपेश बघेल से पत्र लिखकर लॉकडाउन के दौरान लोगों की मदद करने की मांग की है. डॉ. रमन सिंह ने पत्र लिखा प्रदेशवासियों के लिए भोजन, राशन और स्वास्थ्य सुविधाओं आदि की उचित व्यवस्था करने का आग्रह किया है.
आज प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखकर #Lockdown2 को 3 मई तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। इस विषय पर मुख्यमंत्री @bhupeshbaghel जी को पत्र लिखकर प्रदेशवासियों के लिए भोजन, राशन व स्वास्थ्य सुविधाओं आदि की उचित व्यवस्था करने का आग्रह किया। pic.twitter.com/ZeNnXPPXm4
— Dr Raman Singh (@drramansingh) April 14, 2020
ये भी पढ़ें:
Lockdown 2.0: शर्तों के साथ उत्पादन शुरू करने से उद्योगों का ‘इंकार’, बताई ये बड़ी वजह
Lockdown- 2: रायपुर के मार्केट में फिर लगी भीड़, सोशल डिस्टेंसिंग की ऐसे उड़ी ‘धज्जियां’
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 14, 2020, 6:14 PM IST


