मरीज को अस्पताल में भर्ती नहीं करने की खबर की जाँच के निर्देश

संशोधित


मरीज को अस्पताल में भर्ती नहीं करने की खबर की जाँच के निर्देश


 


भोपाल : बुधवार, अप्रैल 15, 2020, 17:05 IST

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर और खण्डवा में मरीज को गंभीर हालत में अस्पताल पहुँचने पर भर्ती नहीं करने की मीडिया पर चली खबर को गंभीरता से लिया है। श्री चौहान ने इस मामले में एस्मा अधिनियम के अंतर्गत अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य श्री मोहम्मद सुलेमान को तत्काल जाँच कराने के लिये निर्देशित किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि जाँच के बाद खबर सही पाये जाने पर संबंधित चिकित्सा संस्थान के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी।


मुकेश मोदी


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here